हम कानून के कोई बहुत बड़े जानकार या वकील नहीं हैं, इसलिए हम आपको कोई कानूनी सलाह नहीं दे सकते।
अपने म्यूज़िक को अगर आपने खुद लिखा है, तो आमतौर पर आगे बढ़कर आपको उसे खुद ही कॉपीराइट भी करवा लेना चाहिए।
लेकिन 1 जनवरी 1978 को प्रभावी हुए यूनाइटेड स्टेट्स के मौजूदा कॉपीराइट कानून के अंतर्गत कोई रचना तैयार होते ही कॉपीराइट कानून के तहत ऑटोमेटिकली संरक्षित हो जाती है। कोई रचना तैयार तब होती है, जब उसे पहली बार "फ़िक्स" या फिर किसी कॉपी या फ़ोनोरिकॉर्ड में एम्बॉडी किया जाता है। इस कानून के अंतर्गत सुरक्षा पाने के लिए आपकी रचना को कॉपीराइट ऑफ़िस में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने की या फिर किसी पब्लिकेशन की कोई ज़रूरत नहीं होती।
हाँ, रेजिस्ट्रेशन के कुछ फ़ायदे ज़रूर होते हैं, जैसे कि इससे कॉपीराइट क्लेम का एक पब्लिक रिकॉर्ड बन जाता है। आमतौर पर उल्लंघन का मुकदमा दायर होने से पहले ही आपको कॉपीराइट को रेजिस्टर करवा लेना चाहिए। समय रहते रेजिस्ट्रेशन करवा लेने से उल्लंघन का मुकदमा दायर होने की स्थिति में आपके पास कई तरह के उपाय उपलब्ध रहते हैं।
और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: http://www.copyright.gov/circs/circ50.pdf।
Sign Up