DistroKid Publishing के ज़रिए DistroKid किसी गाने की कंपोज़ीशन से जुड़ी रॉयल्टी कलेक्ट करता है, जैसे कि:
- ग्लोबल डिजिटल मैकेनिकल्स: आपके म्यूज़िक के स्ट्रीम्स और डाउनलोड्स से मिलने वाली कम्पोज़ीशन रॉयल्टी। ये आपकी सामान्य स्ट्रीमिंग रॉयल्टी से अलग हैं, जिनको DistroKid पहले से ही सभी मेम्बेर्स के लिए इकठ्ठा करता है।
- अमेरिकन ऑफ़लाइन मैकेनिकल्स: आपके म्यूज़िक की ऑफ़लाइन रिप्रोडक्शन से जेनरेट होने वालीं रॉयल्टी (जैसे स्टोर्स में होने वाली सेल्स)।
- ग्लोबल डिजिटल पब्लिक परफ़ॉर्मेन्स: नॉन-इंटरैक्टिव डिजिटल रेडियो प्ले (ऑनलाइन रेडियो, जहाँ सुनने वाले इस बात का फ़ैसला नहीं कर सकते कि उन्हें कौन-से गाने सुनाए जाएँगे) और सेटलाइट के ज़रिए जेनरेट होने वाली रॉयल्टी।
- अमेरिका में ऑफ़लाइन पब्लिक परफ़ॉर्मेन्स: सार्वजनिक जगहों जैसे ब्रॉडकास्ट, परफॉर्मेंस या वेन्यू वगैरह पर आपका म्यूज़िक बजाये जाने पर जनरेट हुई रॉयल्टी।
- ग्लोबल सिंक इनकम (नॉन-एक्सक्लूसिव बेसिस): किसी गाने को विजुअल मीडिया (जैसे कोई फ़िल्म या टीवी शो) के साथ चलाए जाने से जेनरेट होने वाली रॉयल्टी।
- सेटलमेंट/फ़ाइन के तौर पर की गईं पेमेंट: क्लास एक्शन सेटलमेंट या जुर्मानों के तौर पर सॉन्गराइटरों को अदा की गई रकम।
अगर आप पहले से ही किसी परफॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइजेशन (PRO) से जुड़े हैं, तो DistroKid इस रॉयल्टी में से पब्लिशर और सॉन्गराइटर दोनों का शेयर इकठ्ठा करता है। अगर आप किसी परफॉर्मेंस राइट्स ऑर्गनाइजेशन (PRO) से नहीं जुड़े हैं, तो DistroKid इस रॉयल्टी में से सिर्फ पब्लिशर का हिस्सा इकठ्ठा करेगा। PROs के बारे में और जानें यहाँ।
Sign Up