Direct सेल्स की पेमेंट प्राप्त करने के लिए, आपको अपना PayPal अकाउंट कनेक्ट करना होगा ताकि जब भी आप कोई सेल करें तो हम आपकी कमाई आपके अकाउंट में जमा कर सकें, और मर्चेंडाइज़ बनाने की कीमत के लिए पैसे भी निकाल सकें।
हम इस समय एक सीमित पायलट भी चला रहे हैं जिसमें ग्राहकों से पेमेंट प्राप्त करने के लिए Stripe के इस्तेमाल और मर्चेंडाइज़ प्रोडक्शन की पेमेंट के लिए आपके क्रेडिट कार्ड का विकल्प दिया जा रहा है। अगर आप इस ऑप्शन को आज़माना चाहते हैं, तो हमारे चैट विजेट के ज़रिये सपोर्ट टीम से संपर्क करें और एक्सेस के लिए रिक्वेस्ट डालें।
डिपॉज़िट और विथड्रॉअल के लिए PayPal का उपयोग करने हेतु:
अपना स्टोर सेट-अप करने के बाद आपको जाना होगा यहाँ - Payment Settings और सेट-अप को पूरा करना होगा। कस्टमर आपसे कुछ भी खरीदना चाहें तो वो इसके बाद ही संभव होगा।
आसान शब्दों में, एक Direct सेल कुछ इस तरह से काम करती है:
कस्टमर से आपके PayPal अकाउंट में ऑर्डर की पूरी रकम आ जाती है
प्रोडक्ट बनाकर उसे शिप करने की कॉस्ट Gelato आपके अकाउंट से काट लेता है
बची हुई सारी रकम आपकी कमाई के तौर पर आपकी जेब में चली जाती है
जब कोई कस्टमर आपके Direct स्टोर से कोई खरीदारी करता है, तो वो सीधे आप ही को पेमेंट करता है। उस खरीदारी की पूरी पेमेंट सीधे आपके PayPal अकाउंट में आ जाती है।
वो ऑर्डर किसी प्रिंट पार्टनर को भेजे जाने के बाद आपके PayPal अकाउंट से उसकी कॉस्ट काटकर Gelato उस आइटम को शिप कर देता है। आपको सिर्फ़ कस्टमर द्वारा ऑर्डर की गई आइटम की मैन्युफ़ैक्चरिंग और शिपिंग कॉस्ट ही देनी होती है।
प्रोडक्ट की पेमेंट सबसे पहले आप ही को आती है। कस्टमर से पूरी पेमेंट मिलने के बाद ही Gelato आपसे पैसे लेता है। ऑर्डर के पैसे मिलने से पहले आपको कभी भी मैन्युफ़ैक्चरिंग के पैसे नहीं देने चाहिए।
एक Direct मर्चेंडाइज़ शॉप बनाने के लिए आपका PayPal अकाउंट होना चाहिए। Direct पर PayPal के पर्सनल और बिज़नस अकाउंट, दोनों ही चल जाते हैं। PayPal को कनेक्ट करके जब आप डिपॉज़िट और विथड्रॉअल की आज्ञा देते हैं, तो आपका स्टोर ऑर्डर एक्सेप्ट करने के लिए तैयार हो जाता है।
Sign Up