DistroKid के साथ अपने म्यूज़िक को आप Pretzel पर डिस्ट्रीब्यूट करवा सकते हैं। Pretzel एक ऐसी सर्विस है, जिसके साथ Content ID स्ट्राइक्स की परवाह किए बिना स्ट्रीमर अपने म्यूज़िक को Twitch और YouTube स्ट्रीम्स पर शेयर कर पाते हैं। Pretzel के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://www.pretzel.rocks/what-is-pretzel।
अपने म्यूज़िक को अगर आप Pretzel पर डिस्ट्रीब्यूट करवाना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस पेज पर जाएँ। ऐसा करके आपका म्यूज़िक आपके अकाउंट से ही Pretzel को डिलीवर हो जाया करेगा।
आपके अकाउंट में Pretzel डिलीवरी चलते ही DistroKid अपलोड फ़ॉर्म में आप उसे एक सर्विस के तौर पर चुन सकते हैं। अगर आपका म्यूज़िक पहले ही अपलोड हो चुका है, तो एल्बम पेज के "और स्टोर्स में डालो" सेक्शन में जाकर आप उसे Pretzel में ऐड कर सकते हैं।
पूरी कॉपीराइट परमिशन की खातिर Pretzel नियमों के तहत DistroKid के ज़रिए अपना म्यूज़िक सबमिट कर देने के बाद आर्टिस्टों को इस फ़ॉर्म को भरना होता है।
Sign Up