DistroLock एक ऐसी फ़्री सर्विस है, जिसकी बदौलत DistroKid पर (आपके अलावा) सबके लिए आपके ओरिजिनल म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ में अपलोड करना मुश्किल हो जाता है। DistroLock में अपने ओरिजिनल म्यूज़िक को अपलोड करके उसे लॉक करने के बाद बाकी सर्विसेज़ भी उस लॉक को देख पाती हैं और अपने प्लेटफ़ॉर्म पर उस ऑडियो के अनाधिकृत अपलोड की रोकथाम कर देती हैं।
अपने ऑडियो को जब आप DistroLock पर अपलोड करते हैं, तो हम उसका "अकूस्टिक फ़िंगरप्रिंट" लेकर उसे लॉग कर लेते हैं और फिर आपके ऑडियो को अपने सर्वरों से डिलीट कर देते हैं। अपने म्यूज़िक को अगर आप DistroLock पर अपलोड करना नहीं चाहते, तो Chromaprint के ज़रिए अपने खुद के कंप्यूटर पर फ़िंगरप्रिंट जेनरेट करके आप उन्हीं फ़िंगरप्रिंट्स को भी हमें भेज सकते हैं।
DistroLock पर अपलोड करते समय अपने म्यूज़िक को आप Audible Magic पर रेजिस्टर भी करवा सकते हैं, जो एक नामी पब्लिक फ़िंगरप्रिंट डेटाबेस है। ऑडियो के स्पीड-अप हो जाने, पिच-शिफ़्ट हो जाने, या फिर उसमें कोई भी छोटा-मोटा बदलाव किए जाने पर भी ऑडियो फ़िंगरप्रिंटिंग सर्विसेज़ मैच का पता लगा सकती हैं। इन सर्विसेज़ का इस्तेमाल करके YouTube, DistroKid, SoundCloud, Facebook, Vimeo और Twitch जैसी कई म्यूज़िक सर्विसेज़ अनधिकृत रिलीज़ को ब्लॉक कर देती हैं।
Sign Up