आइए जानते हैं कि अपने HyperFollow पेज में आप किसी Meta या Google ट्रैकिंग पिक्सेल को कैसे जोड़ सकते हैं:
- DistroKid में साइन-इन करें।
- अपने HyperFollow पेज पर जाएँ (ये सुनिश्चित कर लें कि आपने साइन-इन किया हुआ है)।
- ऊपर "कस्टमाइज़ करो" पर क्लिक कर दें।
- "इस पेज को एडिट करो" पर क्लिक कर दें।
- नीचे स्क्रॉल करते-करते "और सेटिंग्स" सेक्शन में चले जाएँ।
- "+ ऐड ट्रैक करने वाले पिक्सेल्स" पर क्लिक कर दें।
- अपनी Meta और/या Google पिक्सेल ID एंटर करके "हो गया" पर क्लिक कर दें।
- पेज के नीचे मौजूद "बदलावों को सेव करो" बटन पर क्लिक कर दें।
हो गया! सभी विज़िट को अब आपकी पिक्सेल ID के ज़रिए ट्रैक किया जाएगा।
Meta पिक्सेल कस्टम इवेंट
अपने HyperFollow पेज में कोई Meta पिक्सेल ऐड कर लेने के बाद आप Meta के "trackCustom" फ़ंक्शन के ज़रिए कुछ कस्टम इवेंट्स को एक्सेस कर सकते हैं। वो इवेंट हैं:
- clickSpotifyPresave - जब कोई आपके Spotify प्री-सेव लिंक पर क्लिक करता है, तब ये इवेंट एक्टिवेट हो जाता है।
- spotifyPresaveSuccess - जब कोई आपकी रिलीज़ को सफलतापूर्वक प्री-सेव कर लेता है।
- click[store] (उदाहरण: "clickSpotify" या "clickAppleMusic") - आपका म्यूज़िक सुनने के लिए जब कोई आपके किसी स्ट्रीमिंग सर्विस लिंक पर क्लिक करता है।
- clickOut - जब कोई आपके HyperFollow पेज के किसी भी मेन लिंक पर क्लिक करता है। इसके साथ-साथ click[store] भी एक्टिवेट हो जाएगा (जो दिखाता है कि उन्होंने दरअसल किस लिंक पर क्लिक किया था)।
- clickSocial - आपके HyperFollow पेज पर जब कोई किसी सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करता है।
- audioPlay - आपके ऑडियो प्रीव्यू को सुनने के लिए जब कोई प्ले बटन पर क्लिक करता है।
- audioPause - आपके ऑडियो प्रीव्यू को रोकने के लिए जब कोई पॉज़ बटन पर क्लिक करता है।
- audioSkipForward - अगर आपकी रिलीज़ में कई ट्रैक हैं, तो कोई स्किप करके अगले ट्रैक पर चला गया।
- audioSkipBack - अगर आपकी रिलीज़ में कई ट्रैक हैं, तो कोई स्किप करके पिछले ट्रैक पर चला गया।
- showFullImage - किसी ने आपकी एल्बम के आर्टवर्क पर क्लिक करके फ़ुल साइज़्ड इमेज देखी।
Sign Up