Mixea का इस्तेमाल करने के लिए या तो सबसे पहले ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू खोलकर "Mixea" पर क्लिक कर दें, या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/mixea।
यहाँ आकर, आपकी फ़ाइल के अनुसार, प्रोसेस पूरा करने में मास्टरिंग इंजन को कई मिनट लग सकते हैं। वो इसलिए कि आपके ट्रैक के लिए वो 15 अलग-अलग मास्टरिंग विकल्प जेनरेट कर रहा होता है।
Mixea पेज पर पहुँचकर अपनी फ़ाइल को मास्टर करवाने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- "फ़ाइल चुनो" पर क्लिक करके या फिर फ़ाइल को ड्रैग करते-करते अंदर लाकर मास्टरिंग इंजन में डालने के लिए अपनी मनचाही फ़ाइल को सिलेक्ट कर लें।
- फ़ाइल सिलेक्ट करने के बाद मास्टरिंग प्रक्रिया अपने आप ही शुरू हो जाएगी।
- इंजन द्वारा मास्टरिंग ऑप्शन जेनरेट हो जाने पर अपने मास्टर्ड प्रीव्यू ट्रैक और ओरिजिनल ट्रैक, दोनों की तुलना करने के लिए आपको वेवफ़ॉर्म वाला डैशबोर्ड दिखाई दे जाएगा।
- अपने ट्रैक के लिए सभी मास्टरिंग ऑप्शन कम्पेयर करने के लिए इंटेंसिटी और EQ ऑप्शन वाले स्लाइडिंग स्केल्स का इस्तेमाल करें।
- अपने पसंदीदा ट्रैक को चुनने के बाद अपने मास्टर्ड ट्रैक्स डैशबोर्ड को एक्सेस करने के लिए "मास्टर्ड ट्रैक डाउनलोड करो" पर क्लिक कर दें। वहाँ पहुँचकर अपने मास्टर्ड ट्रैक के लिए तीन में से एक आउटपुट फ़ाइल को सिलेक्ट करके "डाउनलोड करो" पर क्लिक कर दें।
Mixea के स्लाइडिंग स्केल
Mixea का इस्तेमाल करते समय आपको स्लाइडिंग स्केल्स का एक्सेस मिलेगा, जिनके ज़रिए उस ट्रैक के लिए इंटेंसिटी और EQ ऑप्शन में आप डायनामिक बदलाव कर पाएँगे। इन स्लाइडिंग स्केल्स का इस्तेमाल करके आप फ़ाइनल मास्टर्ड फ़ाइल को प्रीव्यू कर सकते हैं और इन ऑप्शन्स को अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
इंटेंसिटी
इंटेंसिटी से आपके ट्रैक के डायनामिक्स कंट्रोल किए जाते हैं। इंटेंसिटी जितनी ज़्यादा होगी, आपका गाना सुनने में उतना ही ऊँचा और कंप्रेस्ड होगा, जबकि डायनामिक रेंज उतनी ही कम होगी। इंटेंसिटी के उपलब्ध विकल्प हैं लो, मीडियम, और हाई।
EQ ऑप्शन
EQ के ज़्यादा वॉर्म होने से आपके मिक्स की लो और मिड-रेंज फ़्रीक्वेंसी उभरकर आती हैं, जबकि ज़्यादा ब्राइट EQ सेटिंग से ज़्यादा हाई फ़्रीक्वेंसी में बढ़ोतरी आ जाती है, जिसके चलते आपका मिक्स और भी रोमांचक हो जाता है। इसके उपलब्ध विकल्प हैं ज़्यादा ब्राइट, ब्राइट, न्यूट्रल, वॉर्म, ज़्यादा वॉर्म।
आउटपुट फ़ाइल ऑप्शन
अपने ट्रैक के लिए इंटेंसिटी और EQ ऑप्शन चुन लेने के बाद प्रोसेसिंग को पूरा करके आप अपनी फ़ाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। अपनी फ़ाइल को डाउनलोड करने के लिए आपके पास तीन-तीन रेज़ोल्यूशन ऑप्शन होते हैं: Ultra HD, हाई क्वालिटी, और मीडियम क्वालिटी।
हर ऑप्शन की ये स्पेसिफ़िकेशन होती हैं:
- Ultra HD: HD WAV, 24-bit डेप्थ, 48k सैंपल रेट
- हाई क्वालिटी: WAV, 16-bit डेप्थ, 44.1 सैंपल रेट
- मीडियम क्वालिटी: MP3, 256kbps बाइट्रेट
Sign Up