अपने HyperFollow पेज को एडिट करने के लिए www.distrokid.com/hyperfollow पर जाकर या फिर DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करके और फिर "खुद को प्रमोट करो" पर क्लिक कर दें और उसके बाद "HyperFollow" पर।
वहाँ पहुँच कर उस HyperFollow पेज के नीचे मौजूद "एडिट करो" बटन पर क्लिक कर दें, जिसमें आप एडिट करना चाहते हैं।
आपके अपलोड्स के लिए ऑटोमेटिकली जेनरेट होने वाले सभी HyperFollow पेजों के मामले में पेज के ऊपरी दाईं ओर मौजूद "कस्टमाइज़ करो" बटन पर क्लिक करके आप ढेर सारे ऑप्शन डिस्प्ले कर सकते हैं। उसके बाद, "इस पेज को एडिट करो" पर क्लिक कर दें। इस "कस्टमाइज़ करो" मेन्यू में जाकर आप अपने किसी भी HyperFollow पेज को हाइड या फिर अनहाइड कर सकते हैं।
HyperFollow डैशबोर्ड
www.distrokid.com/hyperfollow पर मौजूद HyperFollow डैशबोर्ड में जाकर आपको हर पेज का टाइटल और व्यूज़ का आँकड़ा दिखाई दे जाएगा। अगर आपके HyperFollow पेज को किसी DistroKid रिलीज़ के लिए ऑटो-जेनरेट किया गया था, तो अपने प्री-सेव के बारे में और जानने के लिए व्यूज़ काउंटर के बगल में मौजूद "प्री-सेव्स" लिंक पर क्लिक कर दें। वहाँ से आपको अपनी रिलीज़ को प्री-सेव करने वाले लोगों के ईमेल एड्रेस (बशर्ते वो शेयर किए गए हों) के साथ-साथ आपकी रिलीज़ को प्री-सेव करने वाले लोगों के फ़ेवरेट आर्टिस्ट भी दिखाई दे जाएँगे।
HyperFollow में आप क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं
-
सोशल मीडिया बटन: आपके पेज पर बटन के तौर पर दिखाई देने वाली कॉमन सोशल मीडिया वेबसाइटों के लिंक ऐड करें
-
एम्बेडेड ऑडियो प्लेयर: अपने पेज पर प्लेबैक के लिए ऑडियो फ़ाइलों को ऐड करें
-
एम्बेडेड वीडियो: अपने पेज पर एम्बेड करने के लिए किसी YouTube वीडियो का लिंक जोड़ें
Sign Up