Apple पर कई सारे ऑडियो फ़ॉर्मेट और क्वालिटी स्टैंडर्ड उपलब्ध हैं, जिन्हें रिलीज़ पर अप्लाई किए जाने वाले अलग-अलग बैज के ज़रिए सुनने वालों को उनके बारे में बताया जाता है। आइए देखते हैं हर बैज के क्या मायने होते हैं और आपका म्यूज़िक Apple के लाइसेंसिंग फ़ीचर्स और स्टैंडर्ड की कसौटियों पर खरा कैसे उतर सकता है।
लॉसलेस ऑडियो
Apple को भेजी गईं लॉसलेस कोडेक वाली सभी रिलीज़ में लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक और लॉसलेस बैज होगा। इस बैज को पाने के लिए अपना म्यूज़िक सबमिट करते समय DistroKid पर कोई लॉसलेस ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मेट अपलोड कर दें। सपोर्टेड फ़ॉर्मेट में FLAC, ALAC, WAV, और AIFF शामिल हैं।
Apple Music पर लॉसलेस ऑडियो बैज ये बताता है कि आप किसी ऐसी कंप्रेस न की गई ऑडियो फ़ाइल को सुन रहे हैं, जो ओरिजिनल रिकॉर्डिंग की फ़ुल फ़िडेलिटी को बिल्कुल उसी तरह डिलीवर करती है, जैसा उसके आर्टिस्ट, मिक्सिंग इंजिनियर्स, और मास्टरिंग इंजिनियर्स चाहते थे।
Hi-Res Lossless
Hi-Res Lossless ऑडियो Apple के लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक जैसा होता, लेकिन उसका रेज़ोल्यूशन बेहतर होता है। इस बैज की बदौलत सुनने वालों को ये पता चल जाता है कि उनके द्वारा सुनी जा रही ऑडियो फ़ाइल कम से कम 24-bit की है और उसका सैंपल रेट 48 kHz से ऊपर है।
लॉसलेस कोडेक के साथ Apple को भेजी गईं सभी रिलीज़ के लिए लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक को अपने आप चला के उन्हें लॉसलेस बैज दे दिया जाता है। "Hi-Res" लेबल पाने के लिए DistroKid पर किसी हाई-रेज़ोल्यूशन लॉसलेस ऑडियो फ़ाइल को अपलोड कर दें। "Hi-Res" फ़ाइल कम से कम 24-bit की होनी चाहिए और उसका सैंपल रेट 48 kHZ से ज़्यादा का होना चाहिए। आप उन्हीं लॉसलेस ऑडियो फ़ॉर्मेट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं: FLAC, ALAC, WAV, या फिर AIFF.
Dolby Atmos
Apple पर Dolby Atmos बैज पाने के लिए अपने म्यूज़िक के लिए सबसे पहले तो आपको एक कम्पेटिबल Dolby Atmos मिक्स अपलोड करना होगा। अपने म्यूज़िक का Dolby Atmos मिक्स बनाना सीखने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4405783945363।
Dolby Atmos एक ऑडियो प्लेबैक फ़ॉर्मेट है, जिससे एक बढ़िया 3D अनुभव तैयार होता है। Dolby Atmos के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4403029574675।
Dolby Atmos मिक्स मिल जाने पर DistroKid पर अपने Dolby Atmos कंटेंट को आप आसानी से अपलोड कर सकते हैं। $26.99 प्रति ट्रैक अदा करके आर्टिस्ट अपने ट्रैक्स का Dolby Atmos वर्शन ऐड कर सकते हैं – स्पेशियल ऑडियो प्लेबैक मुहैया कराने वाली स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर वो उपलब्ध होगा, जैसे कि Apple Music और Tidal। बस अपलोड फ़ॉर्म के "Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो" सेक्शन में जाकर "हाँ" को सिलेक्ट कर लें।
Apple Digital Masters
Apple पर अपने म्यूज़िक के लिए Apple Digital Master बैज पाने के लिए DistroKid के ज़रिए अपने म्यूज़िक के लिए आपको एक वेरीफ़ाइड Apple Digital Master फ़ाइल को सबमिट करना होगा।
उसके बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534534
Sign Up