Apple/iTunes संबंधी समूची जानकारी
-
अपने म्यूज़िक को Apple Music पर अपलोड करना
DistroKid के ज़रिए Apple Music पर अपना म्यूज़िक अपलोड करके पेमेंट पाना बच्चों के खेल जैसा है। Apple Music और iTunes पर आपके म्यूज़िक को आसानी से पहुँचाने के साथ-साथ DistroKid के साथ Apple से अपनी कमाई पाना भी काफ़ी आसान हो जाता है। एक DistroKid यूज़र के तौर पर Apple Music/iTunes (और हमारे सभी सर्विस पार्टनर) से होने वाला 100% रेवेन्यू आपकी जेब में जाता है। अपने म्यूज़िक को Apple Music पर पहुँचाने का तरीका: एक DistroKid अकाउंट बना लें। अपना पसंदीदा DistroKid सब्सक्रिप्शन प्लान चुन लें। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि Musician Plus और Ultimate प्लान में डेली स्टैट्स और कस्टम रिलीज़ डेट्स समेत ...
Full article… -
अपनी Apple Artist URL या फिर Apple Artist ID ढूँढना
अगर DistroKid के ज़रिए कोई रिलीज़ अपलोड करके आपको अपनी आर्टिस्ट, एल्बम, या फिर ट्रैक की Apple ID (या फिर यहाँ तक कि प्री-रिलीज़) की भी ज़रूरत आन पड़ती है, तो आप DistroKid के Apple ID सर्च टूल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद गुडीज़ पर क्लिक करके आप उसे एक्सेस कर सकते हैं, और फिर वहाँ से "काम के फ़ीचर्स" और फिर "Apple ID सर्च टूल" को सिलेक्ट कर सकते हैं। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/uri/apple। अपनी रिलीज़ के लिए अगर आपने DistroKid का इस्तेमाल नहीं किया या फिर अगर आप हमारे Apple ID सर्च टूल का इस्तेमाल करना नहीं चाहते, तो हमारा Apple Artist URL आप...
Full article… -
Apple Music पर प्री-ऐड को सेट-अप करना
Apple Music पर प्री-ऐड्स के चलते Apple Music पर किसी एल्बम या EP को iTunes पर सेल के लिए उपलब्ध होने से पहले ही आपके फ़ैन्स उसके एक या एक से अधिक गानों को सुन पाते हैं। प्री-ऐड्स के चलते सेल के लिए उपलब्ध होते ही वो एल्बम या EP उनकी लाइब्रेरी में भी ऑटोमेटिकली ऐड हो जाता है।प्री-ऐड सिर्फ़ उन्हीं EP और एल्बम के लिए उपलब्ध होता है, जिनके कम से कम एक ट्रैक के लिए Instant Gratification को सिलेक्ट किया गया है। प्री-ऐड प्रोसेस को लेकर Apple की शर्तों के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://itunespartner.apple.com/music/articles/rights-and-pricing_pre-adds-for-apple-music iTunes पर ...
Full article… -
Apple Music के ऑडियो बैज और उन्हें हासिल कैसे करें
Apple पर कई सारे ऑडियो फ़ॉर्मेट और क्वालिटी स्टैंडर्ड उपलब्ध हैं, जिन्हें रिलीज़ पर अप्लाई किए जाने वाले अलग-अलग बैज के ज़रिए सुनने वालों को उनके बारे में बताया जाता है। आइए देखते हैं हर बैज के क्या मायने होते हैं और आपका म्यूज़िक Apple के लाइसेंसिंग फ़ीचर्स और स्टैंडर्ड की कसौटियों पर खरा कैसे उतर सकता है। लॉसलेस ऑडियो Apple को भेजी गईं लॉसलेस कोडेक वाली सभी रिलीज़ में लॉसलेस ऑडियो प्लेबैक और लॉसलेस बैज होगा। इस बैज को पाने के लिए अपना म्यूज़िक सबमिट करते समय DistroKid पर कोई लॉसलेस ऑडियो फ़ाइल फ़ॉर्मेट अपलोड कर दें। सपोर्टेड फ़ॉर्मेट में FLAC, ALAC, WAV, और AIFF शामिल हैं। Apple Music पर लॉसलेस ऑड...
Full article… -
DistroKid के ज़रिए Apple Digital Masters को डिलीवर करवाना
DistroKid के ज़रिए अपनी Apple Digital Masters फ़ाइलों को डिस्ट्रीब्यूट किया जा सकता है। Apple Digital Masters, जिसे पहले "Mastered for iTunes" के तौर पर जाना जाता था, की बदौलत Apple को आप सबसे बेहतरीन क्वालिटी वाले ऑडियो के साथ हाई-रेज़ोल्यूशन मास्टर्स डिलीवर करवा सकते हैं। अगर आपके पास डिस्ट्रीब्यूशन के लिए तैयार Apple Digital Masters फ़ाइलें हैं और अपने अकाउंट में आप Apple Digital Masters डिलीवरी को चलाना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें। अपनी Apple Digital Masters फ़ाइलों को अपलोड करना आपके अकाउंट में Apple Digital Masters चलते ही अपलोड फ़ॉर्म में आपको "Apple Digital Master?" सेक्शन दिखाई देने ...
Full article… -
अपना आर्टिस्ट नेम बदलवाने की रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद भी Apple Music पर मेरा नाम अपडेट नहीं हुआ
अपने म्यूज़िक के लिए आर्टिस्ट नेम बदलवाने की रिक्वेस्ट डालने के बाद अगर आपका आर्टिस्ट नेम Apple Music और iTunes के अलावा सभी सर्विसेस पर अपडेट हो गया है, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें। Apple पर आपका आर्टिस्ट नेम अपडेट करवाने में वो आपकी मदद कर सकती है।
Full article… -
iTunes पर मेरी एल्बम के लिए ये मैसेज आ रहा है: "आपके द्वारा रिक्वेस्ट की गई आइटम फ़िलहाल अमेरिका के स्टोर में उपलब्ध नहीं है।"
अपनी iTunes वाली रिलीज़ का लिंक खोलने पर अगर आपको "आपके द्वारा रिक्वेस्ट की गई आइटम फ़िलहाल अमेरिका के स्टोर में उपलब्ध नहीं है" जैसा कोई मैसेज दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपकी एल्बम डिलीवर हो चुकी है और उसे दुनियाभर के iTunes स्टोर्स में उपलब्ध करवाया जा रहा है। कभी-कभी रिलीज़ को iTunes पर लाइव होने में कुछ घंटे लग जाते हैं, और कभी-कभी तो इस काम में कुछ दिन भी लग जाते हैं। अगर आपको ये मैसेज आ रहा है, तो घबराइए मत! आपकी रिलीज़ को Apple प्रोसेस कर रहा है, और DistroKid अपने हिस्से का काम पहले ही कर चुका है। iTunes पर अगर आपने प्री-ऑर्डर सेट किया हुआ है iTunes पर अपनी रिलीज़ के लिए अगर आप...
Full article… -
iTunes Match क्या होता है?
iTunes Match एक ऐसी सर्विस है, जहाँ म्यूज़िक फ़ैन्स अपना समूचा म्यूज़िक कलेक्शन Apple क्लाउड में अपलोड करके Apple के क्लाउड से उसे किसी भी डिवाइस में स्ट्रीम करवाने के लिए पैसे देते हैं। और तो और, इस फ़ीचर के तहत वो उस म्यूज़िक को भी अपलोड और स्ट्रीम करवा सकते हैं, जिसे उन्होंने iTunes से खरीदा ही नहीं था। उसके बाद, जब भी इनमें से कोई iTunes Match सब्सक्राइबर आपके जैसे किसी आर्टिस्ट का कोई गाना स्ट्रीम करता है, तब आपको हर स्ट्रीम के बदले पैसे मिलते हैं। iTunes Match के आर्टिस्ट्स के लिए इतना बढ़िया होने के दो कारण हैं: जब भी कोई फ़ैन किसी आर्टिस्ट का म्यूज़िक स्ट्रीम करता है, तब उस आर्टिस्ट को पै...
Full article…