iTunes Match एक ऐसी सर्विस है, जहाँ म्यूज़िक फ़ैन्स अपना समूचा म्यूज़िक कलेक्शन Apple क्लाउड में अपलोड करके Apple के क्लाउड से उसे किसी भी डिवाइस में स्ट्रीम करवाने के लिए पैसे देते हैं। और तो और, इस फ़ीचर के तहत वो उस म्यूज़िक को भी अपलोड और स्ट्रीम करवा सकते हैं, जिसे उन्होंने iTunes से खरीदा ही नहीं था।
उसके बाद, जब भी इनमें से कोई iTunes Match सब्सक्राइबर आपके जैसे किसी आर्टिस्ट का कोई गाना स्ट्रीम करता है, तब आपको हर स्ट्रीम के बदले पैसे मिलते हैं।
iTunes Match के आर्टिस्ट्स के लिए इतना बढ़िया होने के दो कारण हैं:
- जब भी कोई फ़ैन किसी आर्टिस्ट का म्यूज़िक स्ट्रीम करता है, तब उस आर्टिस्ट को पैसे मिलते हैं, फिर भले ही वो फ़ैन उस गाने को पहले ही खरीद ही क्यों न चुका हो। ऐसे में, आर्टिस्ट को दो-दो बार पैसे मिल जाते हैं (एक बार डाउनलोड के लिए और एक बार स्ट्रीम के लिए)।
- अगर किसी फ़ैन ने आपके गाने को गैरकानूनी ढंग से या फिर पेमेंट किए बिना उसे किसी और हथकंडे से डाउनलोड किया है, तो भी किसी iTunes Match सब्सक्राइबर द्वारा उस गाने की हर स्ट्रीम के बदले आर्टिस्ट को पैसे मिलते हैं।
Sign Up