DistroKid के ज़रिए Apple Music पर अपना म्यूज़िक अपलोड करके पेमेंट पाना बच्चों के खेल जैसा है।
Apple Music और iTunes पर आपके म्यूज़िक को आसानी से पहुँचाने के साथ-साथ DistroKid के साथ Apple से अपनी कमाई पाना भी काफ़ी आसान हो जाता है। एक DistroKid यूज़र के तौर पर Apple Music/iTunes (और हमारे सभी सर्विस पार्टनर) से होने वाला 100% रेवेन्यू आपकी जेब में जाता है।
अपने म्यूज़िक को Apple Music पर पहुँचाने का तरीका:
- एक DistroKid अकाउंट बना लें।
- अपना पसंदीदा DistroKid सब्सक्रिप्शन प्लान चुन लें। यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि Musician Plus और Ultimate प्लान में डेली स्टैट्स और कस्टम रिलीज़ डेट्स समेत ढेर सारे कमाल के फ़ीचर्स होते हैं।
- अपलोड फ़ॉर्म में जाकर अपना म्यूज़िक अपलोड कर दें! अपलोड फ़ॉर्म में जाकर ये सुनिश्चित कर लें कि हमारी पार्टनर लिस्ट में से आपने Apple Music को सिलेक्ट किया हुआ है।
- अपने Apple Artist पेज पर कम से कम एक लाइव रिलीज़ दिखाई देने पर आप Apple Music for Artists के लिए रेजिस्टर करके इस लिंक पर मौजूद अपने पेज को क्लेम कर सकते हैं: https://distrokid.com/am4a।
बस इतना ही। ये वाकई इतना आसान है!
Sign Up