YouTube संबंधी पूरी जानकारी
-
YouTube पर किसी ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करना
DistroKid यूज़र्स के लिए अपने YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करना बहुत तेज़ और आसान है। ऐसा करने के लिए आप DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू खोलकर "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद, "YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल" पर क्लिक कर दें। ऐसा न करके आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: *https://distrokid.com/YouTubeOfficialArtistChannels। हर एक DistroKid प्लान – Musician, Musician Plus, और Ultimate – में ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम करने की सुविधा शामिल है। किसी नए आर्टिस्ट के लिए YouTube पर म्यूज़िक सबमिट करके ड्रॉपडाउन मेन्यू (*https://distrokid.com...
Full article… -
YouTube Music क्या है?
YouTube द्वारा डेवेलप की गई म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube Music उनका अपना म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म है। YouTube Music, YouTube प्लेटफ़ॉर्म के साथ ही जुड़ा हुआ है, और DistroKid के ज़रिए YouTube पर भेजा गया म्यूज़िक YouTube Music और मुख्य YouTube प्लेटफ़ॉर्म, दोनों पर उपलब्ध होता है।अपने म्यूज़िक को YouTube Music को डिलीवर करके आप अपने खुद के चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल में कन्वर्ट करवाने के लिए योग्य हो जाते हैं। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के अपने कई फ़ायदे होते हैं! ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में और पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ।YouTube Music फ़िलहाल हर उस जगह उपलब्ध है , जहाँ YouTube अ...
Full article… -
मुझे अपने YouTube अकाउंट का एक्सेस कैसे मिलेगा?
अगर आपके पास पहले से ही एक Google अकाउंट है और आप उससे जुड़ा YouTube अकाउंट एक्सेस करना चाहते हैं, तो YouTube.com पर जाइए (या सीधे YouTube एप्लीकेशन भी खोल सकते हैं) और ऊपर दायीं ओर "साइन-इन करें" पर क्लिक करिए। अपने Google अकाउंट ईमेल (Gmail या और कोई ईमेल) और पासवर्ड डालिए। अगर आपको अपना ईमेल या पासवर्ड याद नहीं आ रहा, तो Google के अकाउंट रिकवरी टूल का इस्तेमाल करिए।अगर आप अपने किसी ऐसे YouTube अकाउंट का एक्सेस चाहते हैं जो कि आपके टॉपिक चैनल से जुड़ा है, तो माफ़ करिए, ये संभव नहीं है। टॉपिक चैनल्स के ज़रिये YouTube हमारा भेजा हुआ म्यूज़िक हैंडल करता है, और ये सुनिश्चित करता है कि वह YouTube औ...
Full article… -
अपनी YouTube Music चैनल ID ढूँढना
अगर आप DistroKid के ज़रिए म्यूज़िक अपलोड कर रहे हैं और आपका YouTube Music पेज होने के बावजूद "क्या ये आर्टिस्ट पहले से YouTube Music पर है?" सेक्शन को आपका पेज नहीं मिल रहा, तो "[आपके आर्टिस्ट नेम] का पेज iTunes और Apple Music में पहले से ही मौजूद है, लेकिन वह ऊपर दी गई लिस्ट में नहीं है।" पर क्लिक करके आप अपने YouTube Music आर्टिस्ट पेज की चैनल ID डाल सकते हैं।यह तरीका केवल तभी काम करता है, जब अपने म्यूज़िक के लिए या तो आपका कोई ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) हो या फिर कोई Topic Channel हो। अगर आपके पास इन दोनों में से कुछ भी नहीं है और सिर्फ़ आपके द्वारा बनाया एक ऐसा YouTube चैनल है, जो OAC नहीं...
Full article… -
YouTube के लिए DistroKid का इस्तेमाल करना vs. YouTube पर सीधे अपलोड करना
अपने म्यूज़िक को जब आप DistroKid के ज़रिए अपलोड करते हैं, तो आपका म्यूज़िक YouTube Music (YouTube की स्ट्रीमिंग सर्विस) और YouTube की मेन वीडियो वेबसाइट पर Art Tracks के तौर पर दिखाई देने लगता है। Art Tracks को एक ऑटो-जेनरेटेड YouTube चैनल में प्लेस किया जाता है, जिसे इस नाम से भी जाना जाता है: Topic Channel। Topic Channels को डिस्ट्रीब्यूटर्स से मिली म्यूज़िक रिलीज़ स्टोर करने के लिए YouTube द्वारा जेनरेट किया जाता है। ऑडियो फ़ाइलों, आर्टवर्क, और मेटाडेटा का इस्तेमाल करके Art Track को जेनरेट किया जाता है, जो ऑडियो फ़ाइल प्लेज़ के तौर पर आर्टवर्क को डिस्प्ले करने वाला YouTube द्वारा जेनरेट किया गया...
Full article… -
मेरे YouTube Music आर्ट ट्रैक्स के लिए कमेंट डिसेबल क्यों किए गए हैं?
YouTube ने ऑटो जेनरेटेड सभी YouTube आर्ट ट्रैक्स पर कमेंट डीएक्टिवेट कर दिए हैं, जिनमें वो वीडियो भी आ जाते हैं, जिन्हें DistroKid के ज़रिए YouTube Music पर डिस्ट्रीब्यूट करते समय आपके द्वारा क्रिएट किया जाता है। इसे सीधे YouTube द्वारा हैंडल किया जाता है, और इस पर DistroKid (या फिर किसी और डिस्ट्रीब्यूटर) का कोई बस नहीं होता। लेकिन अगर आपका एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल है, तो इन आर्ट ट्रैक्स के लिए कमेंट चालू किए जा सकते हैं। YouTube पर अपने चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360036924633। Yo...
Full article… -
YouTube Shorts लाइब्रेरी क्या है?
YouTube Shorts लाइब्रेरी गानों का एक ऐसा डेटाबेस है, जिसका इस्तेमाल करके YouTube यूज़र्स म्यूज़िक को सर्च और सिलेक्ट करके उसे अपने YouTube Shorts कंटेंट में डाल सकते हैं। सोशल मीडिया पैक का चयन करके आपकी रिलीज़ न सिर्फ़ Shorts लाइब्रेरी में शामिल हो जाती है, बल्कि जब भी आपके म्यूज़िक को कोई अपने YouTube Shorts कंटेंट में शामिल करता है, तब आपको उसके पैसे भी मिल जाते हैं। Google/YouTube पर YouTube Shorts के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।
Full article… -
सोशल मीडिया पैक में शामिल YouTube मॉनिटाइज़ेशन टाइप
सोशल मीडिया पैक में YouTube की ये मॉनेटाइज़ेशन सर्विसेस शामिल हैं: YouTube Content ID: बाकी लोगों द्वारा अपने YouTube वीडियोज़ में आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल किए जाने पर नोटीफ़िकेशन और पेमेंट पाएँ। और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। YouTube Creator Music: अपने म्यूज़िक को YouTube Creator Music लाइब्रेरी में ऐड करके क्रिएटर्स द्वारा आपके म्यूज़िक का लाइसेंस खरीदे जाने पर पेमेंट पाएँ। और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। YouTube Shorts: अपने म्यूज़िक को YouTube Shorts लाइब्रेरी में जोड़ दें ताकि YouTube Shorts बनाने के लिए यूज़र आपके म्यूज़िक को ढूँढकर उसका इस्तेमाल कर सकें। और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Full article… -
मेरे YouTube आर्ट ट्रैक को वीडियो से क्यों बदल दिया गया?
YouTube पर एक "आर्ट ट्रैक" YouTube Music पर आपकी रिलीज़ अपलोड करके अपने आप तैयार हो जाता है। ये स्थिर वीडियो होते हैं जो ट्रैक के ऑडियो के साथ इमेज आर्टवर्क दिखाते हैं। एक "यूज़र अपलोडेड" वीडियो यानि उपयोगकर्ता द्वारा अपलोड किया गया वीडियो YouTube के ज़रिए बनाए गए चैनल पर अपलोड किया गया कोई भी वीडियो होता है। ये चैनल "Topic" चैनलों से अलग होते हैं जो YouTube Music द्वारा स्वचालित रूप से बनाए जाते हैं। कभी-कभी, YouTube Music अपने आप आर्ट ट्रैक को यूजर द्वारा अपलोड किए गए वीडियो से बदल देगा जिसमें वही ऑडियो होगा। इसमें ऑफिशल म्यूजिक वीडियो, लिरिक वीडियो या लाइव प्रदर्शन शामिल हो सकता है। यूज़र ...
Full article… -
मेरा म्यूज़िक YouTube Music पर एक अनजान Topic Channel में है
YouTube Music पर अगर आपका म्यूज़िक किसी अनजान चैनल पर है, तो वो "Topic" Channel के तौर पर जाने जाने वाले किसी चैनल पर हो सकता है। Topic Channel एक ऐसा चैनल होता है, जिसे किसी आर्टिस्ट की म्यूज़िक रिलीज़ को रखने वाले YouTube द्वारा ऑटोमेटिकली जेनरेट किया जाता है। DistroKid के ज़रिए जब YouTube Music को आप अपना म्यूज़िक डिलीवर करते हैं, तो आपका कंटेंट YouTube की मुख्य वेबसाइट पर किसी Topic Channel के तहत दिखाई देने लगता है। एक Topic Channel किसी आर्टिस्ट के ऑफ़िशियल चैनल से अलग होता है। Topic Channels के साथ आपका म्यूज़िक YouTube की म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस, YouTube Music, पर दिखाई देने लगता है। अगर...
Full article… -
YouTube Content ID क्या है?
YouTube Content ID एक ऐसा सिस्टम है, जिसके साथ YouTube पर वीडियोज़ को ऑटोमेटिकली स्कैन करके ये पता लगाया जा सकता है कि उनमें आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल किया गया है या नहीं, और इसी सिस्टम के तहत आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले वीडियोज़ को मॉनेटाइज़ भी किया जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो, जब भी कोई आपके म्यूज़िक का अपने YouTube वीडियो में इस्तेमाल करेगा, तब YouTube Content ID के ज़रिए आपको उस इस्तेमाल के पैसे मिल जाएँगे। YouTube Content ID का एक्सेस पाने के लिए आप हमारे इस DistroKid एल्बम एक्स्ट्रा की सालाना सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं - सोशल मीडिया पैक। YouTube Content ID आखिर काम कैसे करती है...
Full article… -
YouTube Creator Music क्या है?
YouTube Creator Music, YouTube की एक ऐसी सर्विस है, जिसकी बदौलत दूसरे YouTube क्रिएटर्स अपने वीडियो में आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने का लाइसेंस खरीद पाते हैं। ये फ़ीचर सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा में शामिल होता है। सोशल मीडिया पैक से लैस अगर आपकी कोई मौजूदा रिलीज़ हैं, तो हो सकता है कि आपकी रिलीज़ फ़िलहाल YouTube Creator Music में शामिल न हों। Content ID वाली अपनी पिछली रिलीज़ के लिए YouTube Creator Music को सिलेक्ट करने के लिए अपने एल्बम पेज पर जाकर "एल्बम एक्स्ट्रास" सेक्शन में चले जाएँ। एक्स्ट्रास सेक्शन में आपके एल्बम पेज पर YouTube Creator Music एक फ़्री ऐड-ऑन के तौर पर लिस्ट किया गया ...
Full article… -
क्या मैं वो वीडियो भी मौनेटाइज़ कर सकता हूँ जिनमें खरीदा हुआ YouTube Creator लाइसेंस लागू हो?
जी नहीं! अगर कोई YouTube क्रिएटर आपके म्यूज़िक को अपने वीडियो में उपयोग करने का लाइसेंस खरीदता है, तो वो वीडियो अब Content ID से क्लेम करने लायक नहीं है। आपको मिलती है लाइसेंस फ़ी और उन्हें, वीडियो से मिलने वाले ऐड रेवेन्यू को बटोरने का अधिकार।
Full article… -
क्या मैं, Creator Music को स्किप करके, Social Media Pack के माध्यम से अपना रिलीज़ Content ID को भेज सकता/सकती हूँ?
जी हाँ, इस लिंक पर जाकर आप Creator Music को छोड़ सकते हैं: यहाँ। ध्यान रखें कि YouTube यह भी अपडेट कर रहा है कि Content ID मॉनेटाईज़ेशन कैसे काम करता है। उन्होंने RevShare नाम की एक नई पहल शुरू की है जो एलिजिबल YouTube क्रिएटर्स को किसी वीडियो के ऐड से मिलने वाले रेवेन्यू का एक हिस्सा देती है। सबसे ज़रूरी, कि योग्य YouTubers को अब किसी वीडियो के ऐड रेवेन्यू का एक हिस्सा दिए जाएगा, अगर: 3 मिनट से ज़्यादा लंबे वीडियो में आपके म्यूज़िक का उपयोग 30 सेकंड से कम समय के लिए होता है। आपके म्यूज़िक की किसी भी लम्बाई का उपयोग, जब वो Creator Music लाइब्रेरी में रखे जाने योग्य हो (अगर आप YouTube CID में ऑप...
Full article… -
क्या इस पर कोई प्रतिबंध है कि कौन लाइसेंस खरीद सकता है या किस प्रकार के वीडियो मेरा म्यूज़िक फीचर कर सकते हैं?
जी हाँ। ब्रैंड को प्रमोट करने के लिए समर्पित YouTube चैनलों वाले कमर्शियल ब्रैंड (Peloton, Tesla, Ubisoft, आदि) और प्रमुख रूप से थिएटर, टीवी, या स्ट्रीमिंग सेवाओं (Netflix, Disney, Sony Pictures, आदि) के लिए कमर्शियल कंटेंट बनाने वाली कंपनियाँ YouTube Creator Music के लाइसेंस नहीं खरीद सकतीं।इसके अलावा, कुछ वीडियो जो लाइसेंस खरीदने के लिए एलिजिबल नहीं हैं: ऐसे वीडियो जहाँ YouTube क्रिएटर को एक ब्रांड या सर्विस को प्रमोट करने का वीडियो बनाने के लिए हायर किया गया था।वे वीडियो जहाँ YouTube क्रिएटर आपके म्यूज़िक को मॉडिफाई कर देता है। उदाहरण के लिए, क्रिएटर्स आपके म्यूज़िक का उपयोग करने के लिए ल...
Full article… -
YouTube पर Topic Channel क्या होता है?
YouTube पर Topic Channel एक ऐसा चैनल होता है, जो तब अपने आप ही बन जाता है, जब YouTube को किसी आर्टिस्ट के लिए DistroKid जैसे किसी डिस्ट्रीब्यूटर से म्यूज़िक मिलता है। किसी डिस्ट्रीब्यूटर के ज़रिए YouTube पर म्यूज़िक सबमिट करने वाले हर आर्टिस्ट का एक Topic Channel होता है, और YouTube पर मौजूद बाकी आर्टिस्ट चैनलों से ये स्वतंत्र रूप से काम करता है। आपको ये गलतफ़हमी हो सकती है कि आपके Topic Channel को DistroKid ने बनाया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है! हमारे द्वारा भेजे गए म्यूज़िक को YouTube इसी तरह से हैंडल करके ये सुनिश्चित करता है कि YouTube और YouTube Music पर सुनने के लिए वो उपलब्ध हो। Topic Channels...
Full article… -
YouTube पर क्या आपके म्यूज़िक पर Interstreet Recordings कोई कॉपीराइट क्लेम कर सकता है?
DistroKid पर "सोशल मीडिया पैक" नाम का एक ऑप्शनल एल्बम एक्स्ट्रा उपलब्ध है। जब आप सोशल मीडिया पैक को सिलेक्ट करते हैं, तो आपके ऑडियो को हम YouTube के Content ID सिस्टम में जोड़ देते हैं, जो YouTube पर आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले वीडियोज़ को सर्च करता है। कोई मैच मिल जाने पर उस वीडियो में ऐड्स प्ले होने लगते हैं, और उनसे आने वाले ऐड रेवेन्यू के आप हकदार होते हैं।अगर YouTube पर आपके किसी वीडियो में आपके खुद के म्यूज़िक का इस्तेमाल किया गया है, तो हो सकता है आपको YouTube का ईमेल आ जाए कि उस वीडियो पर कॉपीराइट क्लेम लगा है, और वो क्लेम "Interstreet Recordings" ने डाला है। इसमें चिंता वाली को...
Full article… -
YouTube Music पर अपना म्यूज़िक सबमिट करने पर क्या Content ID में मुझे कोई दिक्कत आएगी?
अपने म्यूज़िक को YouTube Music को डिलीवर करके YouTube की Content ID पर न ही कोई असर पड़ेगा और न ही उसमें कोई दिक्कत आएगी। YouTube Music एक ऐसी स्ट्रीमिंग सर्विस है, जहाँ बाकी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ की ही तरह सब्सक्राइबर आपके म्यूज़िक को स्ट्रीम कर सकते हैं। YouTube की YouTube Content ID एक ऐसा सिस्टम है, जिसके तहत YouTube पर मौजूद वीडियोज़ को आपके म्यूज़िक के इस्तेमाल के लिए ऑटोमेटिकली स्कैन किया जाता है और आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले सभी वीडियोज़ को मॉनेटाइज़ कर दिया जाता है। DistroKid की ऑप्शनल सोशल मीडिया पैक सर्विस के लिए साइन-अप किए बिना DistroKid के ज़रिए YouTube Music को डिस्ट्रीब्यूट कि...
Full article… -
सोशल मीडिया पैक एक्स्ट्रा के ज़रिए YouTube Content ID की कसौटियाँ
अपने म्यूज़िक के लिए सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप करने से पहले आपको ये देख लेना चाहिए कि वो YouTube Content ID की कसौटियों पर खरा उतरता भी है या नहीं। अगर आपकी रिलीज़ में कोई ऑडियो है, जिसे आपने खुद नहीं बनाया था, जैसे बीट्स, लूप्स, सैम्पल्स, या वीडियो गेम साउंड्स, तो हमें खेद है कि YouTube Content ID की कसौटियों पर वो खरा नहीं उतरता।YouTube इसे बहुत गंभीरता से लेता है। आपकी रिलीज़ को इन सभी कसौटियों पर खरा उतरना चाहिए:100% साउंड्स आप ही की हैं।आपकी रिलीज़ में बीट्स, लूप्स, साउंड इफ़ेक्ट्स, या फिर सैंपल लाइब्रेरियों या पब्लिक सोर्सेस से लिया गया ऑडियो नहीं होना चाहिए, जैसे Gara...
Full article… -
मैंने अपना संगीत YouTube पर अपलोड करने के लिए DistroKid का उपयोग किया। जब मैं YouTube में इसे चलाने की कोशिश करता/करती हूँ, तो यह नहीं चलता। ऐसा क्यों?
YouTube Music वर्तमान में US, UK, जर्मनी, फ़्रांस, स्पेन, इटली, रूस, कनाडा, नॉर्वे, आयरलैंड, फ़िनलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, मैक्सिको और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध है, और उन सभी नई जगहों पर उपलब्ध रहेगा जहाँ YouTube का म्यूजिक सब्सक्रिप्शन अब पहुँचेगा। यदि आप इन सपोर्टेड टेरिटरीज के बाहर से YouTube Music आर्ट ट्रैक वीडियो चलाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको एक संदेश दिखाई दे सकता है कि वह कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं है।
Full article… -
क्या कवर सॉन्ग Content ID की कसौटियों पर खरे उतरते हैं?
सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा के ज़रिए कवर सॉन्ग YouTube Content ID की कसौटियों पर खरे नहीं उतरते। लेकिन अगर आपकी रिलीज़ में कवर सॉन्ग हैं, तो भी YouTube Content ID को छोड़कर बाकी सभी फ़ायदे पाने के लिए आप हमारे सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप कर सकते हैं।
Full article…