DistroKid पर "सोशल मीडिया पैक" नाम का एक ऑप्शनल एल्बम एक्स्ट्रा उपलब्ध है। जब आप सोशल मीडिया पैक को सिलेक्ट करते हैं, तो आपके ऑडियो को हम YouTube के Content ID सिस्टम में जोड़ देते हैं, जो YouTube पर आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले वीडियोज़ को सर्च करता है। कोई मैच मिल जाने पर उस वीडियो में ऐड्स प्ले होने लगते हैं, और उनसे आने वाले ऐड रेवेन्यू के आप हकदार होते हैं।
अगर YouTube पर आपके किसी वीडियो में आपके खुद के म्यूज़िक का इस्तेमाल किया गया है, तो हो सकता है आपको YouTube का ईमेल आ जाए कि उस वीडियो पर कॉपीराइट क्लेम लगा है, और वो क्लेम "Interstreet Recordings" ने डाला है। इसमें चिंता वाली कोई बात नहीं होती – Interstreet Recordings वो इंजन है, जिसके दम पर DistroKid का "YouTube Content ID" फ़ीचर चलता है।
इस ईमेल का मतलब है कि YouTube का Content ID सिस्टम ठीक से काम करते-करते आपको बता रहा है कि आपके वीडियो में ऐड्स दिखाई देंगे। YouTube आपके ऐड रेवेन्यू को DistroKid को भेज देगा, और DistroKid उसे आपको भेज देगा।
YouTube Content ID पर वीडियोज़ को अलाउलिस्ट में डालना
अगर DistroKid के ज़रिए आप YouTube Content ID को तो सिलेक्ट कर लेते हैं, लेकिन साथ ही आप ये भी चाहते हैं कि कुछ खास वीडियोज़ में बिना किसी Content ID क्लेम के आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल किया जा सके, तो DistroKid पर आप YouTube की अनुमति सूची टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। DistroKid में लॉग इन करके आप अनुमति सूची टूल पा सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं https://distrokid.com/youtubeAllowlist।
अगर आपका वीडियो कहता है कि उसे "YouTube को DistroKid द्वारा प्रोवाइड कराया गया था", तो इसका मतलब ये होता है कि वो वीडियो YouTube पर एक Art Track है और उसे अलाउलिस्ट में नहीं डाला जा सकता।
ध्यान दें कि एक पूरे के पूरे YouTube चैनल को अनुमति सूची में नहीं डाला जा सकता – अनुमति सूची केवल व्यक्तिगत वीडियो के लिए है, और वो भी तब, जब YouTube Content ID द्वारा उस पर कोई दावा किया गया हो।
Sign Up