अपने म्यूज़िक के लिए सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप करने से पहले आपको ये देख लेना चाहिए कि वो YouTube Content ID की कसौटियों पर खरा उतरता भी है या नहीं। अगर आपकी रिलीज़ में कोई ऑडियो है, जिसे आपने खुद नहीं बनाया था, जैसे बीट्स, लूप्स, सैम्पल्स, या वीडियो गेम साउंड्स, तो हमें खेद है कि YouTube Content ID की कसौटियों पर वो खरा नहीं उतरता।
YouTube इसे बहुत गंभीरता से लेता है। आपकी रिलीज़ को इन सभी कसौटियों पर खरा उतरना चाहिए:
- सारी साउंड्स आपने खुद ही बनाई हैं।
- आपकी रिलीज़ में बीट्स, लूप्स, साउंड इफ़ेक्ट्स, या फिर सैंपल लाइब्रेरियों या पब्लिक सोर्सेस से लिया गया ऑडियो नहीं होना चाहिए, जैसे GarageBand, Ableton, Logic, या फिर Fruity Loops से ली गईं फ़्री साउंड्स।
- दूसरे आर्टिस्टों को आप अपने गाने/गानों को रीमिक्स करने या फिर अपने गाने/गानों की किसी साउंड के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देंगे। अगर किसी रीमिक्स को YouTube पर अपलोड किया जाता है, तो हो सकता है कि गलती से YouTube Content ID उसे आपके म्यूज़िक के तौर पर क्लेम कर ले। यही चीज़ Content ID यूज़ करने वाले किसी रीमिक्सर के साथ भी हो सकती है।
- आपकी रिलीज़ में कोई पब्लिक डोमेन रिकॉर्डिंग्स या फिर गाने नहीं हैं।
- आपकी रिलीज़ में वीडियो गेम्स, टीवी, फ़िल्मों, या फिर बाकी मीडिया सोर्सेज़ वाली कोई साउंड्स नहीं हैं।
- आपकी रिलीज़ में और लोगों के YouTube वीडियोज़ से लिया गया कोई ऑडियो नहीं है।
- इस सिंगल को YouTube Content ID में जोड़ने की ज़िम्मेदारी सिर्फ़ आप ही की है। यहाँ हम ये साफ़ कर देना चाहेंगे कि बैंड मेम्बर्स या प्रोड्यूसर्स समेत और किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।
- इस सिंगल को YouTube Content ID पर सबमिट करने के लिए आपने TuneCore या CD Baby जैसी किसी और कंपनी का इस्तेमाल नहीं किया है। इससे बेवजह का टकराव होगा।
Sign Up