YouTube Content ID एक ऐसा सिस्टम है, जिसके साथ YouTube पर वीडियोज़ को ऑटोमेटिकली स्कैन करके ये पता लगाया जा सकता है कि उनमें आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल किया गया है या नहीं, और इसी सिस्टम के तहत आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले वीडियोज़ को मॉनेटाइज़ भी किया जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो, जब भी कोई आपके म्यूज़िक का अपने YouTube वीडियो में इस्तेमाल करेगा, तब YouTube Content ID के ज़रिए आपको उस इस्तेमाल के पैसे मिल जाएँगे।
YouTube Content ID का एक्सेस पाने के लिए आप हमारे इस DistroKid एल्बम एक्स्ट्रा की सालाना सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं - सोशल मीडिया पैक।
YouTube Content ID आखिर काम कैसे करती है
सबसे पहले तो DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में जाकर सोशल मीडिया पैक को सिलेक्ट कर लें। वहाँ दिया प्राइस प्रति रिलीज़ (एल्बम या सिंगल) के हिसाब से होता है। किसी रिलीज़ के DistroKid पर अपलोड होने के बाद भी आप उसे सिलेक्ट कर सकते हैं।
सिलेक्ट करने के बाद आपके म्यूज़िक को DistroKid YouTube के Content ID डेटाबेस में जोड़ देगा, जिसके ज़रिए ये पता लगाया जा सकता है कि आपके म्यूज़िक का कब किसी वीडियो में इस्तेमाल किया गया था। Content ID के काम करने के तरीके को समझने के लिए इस वीडियो को देखें।
किसी वीडियो में आपके म्यूज़िक का पता चलते ही उस वीडियो के लिए YouTube ऐड्स को चला देता है। इन ऐड्स से होने वाली कमाई (20% घटाकर) आपकी जेब में ही जाएगी। ये कमाई आपके DistroKid "Bank" टैब में दिखाई दे जाएगी।
अगर आप YouTube Content ID को सिलेक्ट करना तो चाहते हैं, लेकिन साथ ही ये भी चाहते हैं कि कुछ खास वीडियो आपके म्यूज़िक का बिना Content ID क्लेम्स के इस्तेमाल करें, तो आप इस लिंक पर क्लिक करके उन्हें अलाउलिस्ट में डाल सकते हैं: यहाँ।
Sign Up