DistroKid यूज़र्स के लिए अपने YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करना फ़ास्ट और इज़ी होता है। ऐसा करने के लिए आप DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू और फिर "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक कर सकते हैं। उसके बाद, "YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल" पर क्लिक कर दें। ऐसा करने के बजाय आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: *https://distrokid.com/YouTubeOfficialArtistChannels।
किसी नए आर्टिस्ट के लिए YouTube पर म्यूज़िक सबमिट करके ड्रॉपडाउन मेन्यू (*https://distrokid.com/YouTubeOfficialArtistChannels) में अभी तक अगर आपको वो नया आर्टिस्ट दिखाई नहीं दे रहा है, तो ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के लिए पेज पर वापस जाने से पहले उसकी पहली रिलीज़ के लाइव होने के लिए कुछ दिनों का इंतज़ार करें। DistroKid के ज़रिए YouTube Music में उसका म्यूज़िक लाइव होने के बावजूद अगर आर्टिस्ट का नाम लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहा, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
प्लीज़ ध्यान दें कि आपके ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम्स कैंसल करने में या फिर लिंक हो चुके चैनलों को डिसकनेक्ट करने में DistroKid आपकी कोई मदद नहीं कर सकता, और अपने मौजूदा ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को डिलीट करने से न तो उसका ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल स्टेटस कैंसल होगा और न ही आप कोई और चैनल क्लेम कर पाएँगे। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल स्टेटस के लिए सही चैनल सबमिट करके ये सुनिश्चित कर लें कि उस चैनल को आप YouTube पर ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाना चाहते हैं।
DistroKid पर अपने YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम कैसे करें
DistroKid पर अपने ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:
- ये सुनिश्चित कर लें कि आपके आर्टिस्ट कंटेंट के लिए आपका एक समर्पित YouTube चैनल है। इस चैनल का नाम आपका आर्टिस्ट नेम ही होना चाहिए। अगर आपका ऐसा कोई चैनल नहीं है, तो उसे बनाकर कम से कम एक वीडियो (एक ढंग का पूरा वीडियो, न कि YouTube Shorts) अपलोड कर दें। कोई नया और खाली चैनल ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के लिए आवेदन नहीं कर सकता।
- ये सुनिश्चित कर लें कि आपके आर्टिस्ट ने DistroKid पर कम से कम एक ऐसी रिलीज़ अपलोड की हुई है, जो YouTube Music पर डिलीवर होकर YouTube पर लाइव हो।
- अपने DistroKid अकाउंट के YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल सेक्शन में जाएँ। वहाँ जाने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक कर दें
, उसके बाद "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक कर दें, और फिर "YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल" को सिलेक्ट कर लें।
- उस आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर लें, जिसे आप अपने YouTube चैनल के साथ जोड़ना चाहते हैं।
- अपने YouTube अकाउंट को प्रमाणित कर लें।
- अपने चैनल को क्लेम कर लें।
ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में ज़रूरी जानकारी
ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों को लेकर इन ज़रूरी बातों का ध्यान रखें:
- अपने चैनल को ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाने के लिए हमें 6 हफ़्तों तक की मोहलत दें। एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के लिए आमतौर पर फ़टाफ़ट आवेदन किया जा सकता है, लेकिन रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद इस प्रक्रिया में चंद दिनों से लेकर चंद हफ़्तों तक का समय लग सकता है।
- किसी ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) पर आवेदन करने के लिए आपके पर्सनल चैनल नेम को आपके आर्टिस्ट नेम से मेल खाना चाहिए।
- किसी YouTube अकाउंट से सिर्फ़ एक ही आर्टिस्ट को लिंक किया जा सकता है। किसी लेबल चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल में बदला नहीं जा सकता।
- ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम हो जाने के बाद भी आपका Topic Channel एक अलग चैनल ही रहता है।
- ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल YouTube Music पर दिखाई नहीं देते – उन्हें YouTube के मेन प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकता है।
- ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल क्लेम्स को कैंसल या फिर लिंक हो चुके चैनलों को डिसकनेक्ट नहीं किया जा सकता।
- ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल स्टेटस को किसी नए चैनल को ट्रांसफ़र नहीं किया जा सकता।
Sign Up