YouTube Creator Music, YouTube की एक ऐसी सर्विस है, जिसकी बदौलत दूसरे YouTube क्रिएटर्स अपने वीडियो में आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने का लाइसेंस खरीद पाते हैं। ये फ़ीचर सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा में शामिल होता है।
सोशल मीडिया पैक से लैस अगर आपकी कोई मौजूदा रिलीज़ हैं, तो हो सकता है कि आपकी रिलीज़ फ़िलहाल YouTube Creator Music में शामिल न हों। Content ID वाली अपनी पिछली रिलीज़ के लिए YouTube Creator Music को सिलेक्ट करने के लिए अपने एल्बम पेज पर जाकर "एल्बम एक्स्ट्रास" सेक्शन में चले जाएँ। एक्स्ट्रास सेक्शन में आपके एल्बम पेज पर YouTube Creator Music एक फ़्री ऐड-ऑन के तौर पर लिस्ट किया गया होगा।
Google/YouTube से YouTube के Creator Music प्रोग्राम के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ।
YouTube Creator Music आखिर काम कैसे करता है
ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपका म्यूज़िक YouTube Creator Music में है, अपनी रिलीज़ अपलोड करते समय अपलोड फ़ॉर्म में सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा को सिलेक्ट कर लें।
सोशल मीडिया पैक के लिए साइन-अप करने के बाद DistroKid आपकी रिलीज़ को YouTube Creator Music लाइब्रेरी में सबमिट कर देगा, जिसके चलते अपनी वीडियोज़ में क्रिएटर आपके म्यूज़िक को ढूँढकर उसे लाइसेंस करवा पाएँगे।
जब आपके म्यूज़िक के इस्तेमाल के लिए कोई YouTube क्रिएटर लाइसेंस खरीदता है, तो लाइसेंस फ़ीस (माइनस 20%) आपकी जेब में जाती है। इन अर्निंग्स को आपके DistroKid Bank में इस लिंक पर जाकर देखा जा सकता है: https://distrokid.com/bank।
YouTube Creator Music के ज़रिए बेचे गए लाइसेंस एक्सक्लूसिव नहीं होते। इसका मतलब ये हुआ कि एक ही रिलीज़ के लिए आप कई लाइसेंस बेच सकते हैं।
लाइसेंस फ़ीस लाइसेंस खरीदने वाले YouTube क्रिएटर के सब्सक्राइबर काउंट पर डिपेंड करती है, और इसमें बिना किसी सूचना के बदलाव आ सकता है:
- अगर किसी क्रिएटर के 1,000 से 1,00,000 सब्सक्राइबर हैं, तो उसे $9.99/लाइसेंस की पेमेंट करनी होती है
- अगर किसी क्रिएटर के 1,00,000 से 5,00,000 सब्सक्राइबर हैं, तो उसे $24.99/लाइसेंस की पेमेंट करनी होती है
- अगर किसी क्रिएटर के 5,00,000 से 50 लाख सब्सक्राइबर हैं, तो उसे $39.99/लाइसेंस की पेमेंट करनी होती है
- अगर किसी क्रिएटर के 50 लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं, तो उसे $74.99/लाइसेंस की पेमेंट करनी होती है
लाइसेंस फ़ीस को पब्लिशर्स के साथ 50/50 स्प्लिट किया जाता है। अगर आपका कोई पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर है, तो 50% कलेक्शन की ज़िम्मेदारी उसकी होगी और बाकी के 50% की कलेक्शन की ज़िम्मेदारी DistroKid की। अगर आपका कोई पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर है और आपके कम्पोज़ीशन को लेकर उनका कोई फ़ीस स्ट्रक्चर है, तो दोनों लाइसेंस फ़ीस में से बड़ी अमाउंट वाली फ़ीस का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
आपके YouTube Creator Music लाइसेंस को लेकर ज़रूरी जानकारी
अपने वीडियो में आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने के लिए अगर कोई YouTube क्रिएटर कोई लाइसेंस खरीदता है, तो उस वीडियो को Content ID के ज़रिए आगे क्लेम नहीं किया जा सकता। आपको लाइसेंस फ़ीस मिल जाती है और वीडियो क्रिएटर को उस वीडियो से होने वाले ऐड रेवेन्यू को कलेक्ट करने के राइट्स।
YouTube Creator Music में मौजूद आपके किसी भी म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले यूज़र-जेनरेटेड वीडियोज़ पर Content ID अभी भी क्लेम डाल सकती है, बशर्ते उस वीडियो क्रिएटर ने कोई लाइसेंस न खरीदा हो।
लाइसेंस का इस्तेमाल एक ही वीडियो के लिए किया जाता है। इसका मतलब ये हुआ कि लाइसेंस को एक ही वीडियो के लिए खरीदा जाता है, और उसका इस्तेमाल किसी और वीडियो के लिए नहीं किया जा सकता।
लाइसेंस की वैलिडिटी अनलिमिटेड होती है। इसका मतलब ये हुआ कि जब तक आपका वीडियो YouTube पर है, तब तक उसका लाइसेंस मान्य रहेगा।
लाइसेंस का टेरीटोरियल यूज़ दुनिया भर में होता है। इसका मतलब ये हुआ कि दुनिया में कहीं भी बैठा कोई व्यक्ति अपने म्यूज़िक के इस्तेमाल के लिए कोई लाइसेंस खरीद सकता है (ये उन जगहों पर भी निर्भर करता है, जहाँ-जहाँ YouTube का ये फ़ीचर उपलब्ध है)।
Sign Up