YouTube द्वारा डेवेलप की गई म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस YouTube Music उनका अपना म्यूज़िक प्लेटफ़ॉर्म है। YouTube Music, YouTube प्लेटफ़ॉर्म के साथ ही जुड़ा हुआ है, और DistroKid के ज़रिए YouTube पर भेजा गया म्यूज़िक YouTube Music और मुख्य YouTube प्लेटफ़ॉर्म, दोनों पर उपलब्ध होता है।
अपने म्यूज़िक को YouTube Music को डिलीवर करके आप अपने खुद के चैनल को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल में कन्वर्ट करवाने के लिए योग्य हो जाते हैं। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल के अपने कई फ़ायदे होते हैं! ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में और पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ।
YouTube Music फ़िलहाल हर उस जगह उपलब्ध है , जहाँ YouTube अपनी सब्सक्रिप्शन म्यूज़िक सर्विस मुहैया कराता है, और नए-नए क्षेत्रों के जोड़े जाने से ये सर्विस बढ़ रही है। पूरी लिस्ट देखने के लिए इस Google आर्टिकल को पढ़ें: https://support.google.com/youtubemusic/answer/6313540
इन सपोर्टेड क्षेत्रों के बाहर अगर आप YouTube Music Art Track वीडियो चलाने की कोशिश करते हैं, तो आपको ये मैसेज दिखाई दे सकता है कि वो कंटेंट उपलब्ध नहीं है।
अपने म्यूज़िक को YouTube Music पर पहुँचाना शुरू करने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर दें: https://distrokid.com/resources/get-music-on-youtube-music।
Sign Up