YouTube पर Topic Channel एक ऐसा चैनल होता है, जो तब अपने आप ही बन जाता है, जब YouTube को किसी आर्टिस्ट के लिए DistroKid जैसे किसी डिस्ट्रीब्यूटर से म्यूज़िक मिलता है। किसी डिस्ट्रीब्यूटर के ज़रिए YouTube पर म्यूज़िक सबमिट करने वाले हर आर्टिस्ट का एक Topic Channel होता है, और YouTube पर मौजूद बाकी आर्टिस्ट चैनलों से ये स्वतंत्र रूप से काम करता है।
आपको ये गलतफ़हमी हो सकती है कि आपके Topic Channel को DistroKid ने बनाया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है! हमारे द्वारा भेजे गए म्यूज़िक को YouTube इसी तरह से हैंडल करके ये सुनिश्चित करता है कि YouTube और YouTube Music पर सुनने के लिए वो उपलब्ध हो।
Topic Channels के साथ आपका म्यूज़िक YouTube की म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस, YouTube Music, पर दिखाई देने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी YouTube Music रिलीज़ आपके अपने आर्टिस्ट चैनल के साथ-साथ Topic Channel पर भी उपलब्ध रहें, तो आपको अपने खुद के चैनल (जिसे ओन्ड एंड ऑपरेटेड चैनल के तौर पर भी जाना जाता है) को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) में बदलवाने की रिक्वेस्ट डालनी होगी।
किसी मौजूदा Topic Channel को अपलोड फ़ॉर्म में एंटर कैसे किया जा सकता है?
अगर आपका कोई मौजूदा YouTube Music आर्टिस्ट पेज है, तो अपलोड फ़ॉर्म के YouTube Music सेक्शन में जाकर उस पेज का YouTube Artist URL एंटर कर दें।
YouTube Music पर अगर फ़िलहाल आपकी प्रोफ़ाइल नहीं है, तो बस "जी नहीं - [Artist Name] की अभी तक YouTube Music पर आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल नहीं है" को सिलेक्ट कर लें ताकि आपके लिए हम एक नए पेज की रिक्वेस्ट डाल सकें।
मेरा म्यूज़िक YouTube पर गलत आर्टिस्ट पेज पर है
अगर आपका म्यूज़िक YouTube पर किसी गलत आर्टिस्ट पेज को डिलीवर हो गया था, तो हमारे Fixer टूल का इस्तेमाल करके गलत आर्टिस्ट पेज पर चली गई किसी भी रिलीज़ को सही पेज पर पहुँचाने, या फिर यहाँ तक कि ज़रूरत पड़ने पर किसी नए आर्टिस्ट पेज की रिक्वेस्ट भी सबमिट की जा सकती है।
क्या किसी Topic Channel को डिलीट किया जा सकता है?
क्योंकि Topic Channels को YouTube द्वारा बनाया और मैनेज किया जाता है, उन्हें डिलीट करने में DistroKid आपकी कोई मदद नहीं कर सकता। लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि आपका म्यूज़िक किसी Topic Channel या फिर YouTube Music पर दिखाई दे, तो अपनी रिलीज़ को YouTube Music से हटाने या फिर एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनाने पर आप विचार करके देख सकते हैं।
अपने म्यूज़िक को YouTube Music से हटवाने के लिए आप हमारी सपोर्ट टीम से बात कर सकते हैं। YouTube Music से आपका म्यूज़िक हटते ही वो न ही किसी Topic Channel पर और न ही YouTube Music प्लेटफ़ॉर्म पर दिखाई देगा।
ऐसा करने की बजाय अपने म्यूज़िक के लिए अगर आपका अपना खुद का कोई YouTube चैनल है, तो आप उसे एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनवाने की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका Topic Channel आपके अपने चैनल में मिल जाएगा, और DistroKid के ज़रिए YouTube को डिलीवर किया गया आपका म्यूज़िक नए ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल से उपलब्ध हो जाएगा। एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल कैसे पाया जाता है, इस बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360036924633।
Sign Up