अगर आपके पास पहले से ही एक Google अकाउंट है और आप उससे जुड़ा YouTube अकाउंट एक्सेस करना चाहते हैं, तो YouTube.com पर जाइए (या सीधे YouTube एप्लीकेशन भी खोल सकते हैं) और ऊपर दायीं ओर "साइन-इन करें" पर क्लिक करिए। अपने Google अकाउंट ईमेल (Gmail या और कोई ईमेल) और पासवर्ड डालिए। अगर आपको अपना ईमेल या पासवर्ड याद नहीं आ रहा, तो Google के अकाउंट रिकवरी टूल का इस्तेमाल करिए।
अगर आप अपने किसी ऐसे YouTube अकाउंट का एक्सेस चाहते हैं जो कि आपके टॉपिक चैनल से जुड़ा है, तो माफ़ करिए, ये संभव नहीं है। टॉपिक चैनल्स के ज़रिये YouTube हमारा भेजा हुआ म्यूज़िक हैंडल करता है, और ये सुनिश्चित करता है कि वह YouTube और YouTube Music दोनों जगह स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद हों।
Topic Channels के साथ आपका म्यूज़िक YouTube की म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस, YouTube Music, पर उपलब्ध हो जाता है। Topic Channels आर्टिस्टों द्वारा एक्सेस या एडिट करने के लिए नहीं बने हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी YouTube Music रिलीज़ आपके अपने आर्टिस्ट चैनल के साथ-साथ Topic Channel पर भी उपलब्ध रहें, तो आपको अपने खुद के चैनल (जिसे ओन्ड एंड ऑपरेटेड चैनल के तौर पर भी जाना जाता है) को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) में बदलवाने की रिक्वेस्ट डालनी होगी। ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनलों के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360036924633।
Sign Up