YouTube Music पर अगर आपका म्यूज़िक किसी अनजान चैनल पर है, तो वो "Topic" Channel के तौर पर जाने जाने वाले किसी चैनल पर हो सकता है। Topic Channel एक ऐसा चैनल होता है, जिसे किसी आर्टिस्ट की म्यूज़िक रिलीज़ को रखने वाले YouTube द्वारा ऑटोमेटिकली जेनरेट किया जाता है। DistroKid के ज़रिए जब YouTube Music को आप अपना म्यूज़िक डिलीवर करते हैं, तो आपका कंटेंट YouTube की मुख्य वेबसाइट पर किसी Topic Channel के तहत दिखाई देने लगता है। एक Topic Channel किसी आर्टिस्ट के ऑफ़िशियल चैनल से अलग होता है।
Topic Channels के साथ आपका म्यूज़िक YouTube की म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विस, YouTube Music, पर दिखाई देने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी YouTube Music रिलीज़ आपके अपने आर्टिस्ट चैनल के साथ-साथ Topic Channel पर भी उपलब्ध रहें, तो आपको अपने खुद के चैनल (जिसे ओन्ड एंड ऑपरेटेड चैनल के तौर पर भी जाना जाता है) को एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल (OAC) में बदलवाने की रिक्वेस्ट डालनी होगी।
एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनाना
जब आप DistroKid के ज़रिए अपना म्यूज़िक अपलोड करते हैं, तो अपने आर्टिस्ट प्रोजेक्ट के लिए अपने पर्सनल YouTube चैनल को आप एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल पर अपलोड कर सकते हैं। इसे एक्सेस करने के लिए DistroKid के ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक करके "स्पेशल एक्सेस" को और फिर "YouTube ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल" को सिलेक्ट कर लें। ऐसा करने की बजाय आप इस लिंक पर भी जा सकते हैं: *https://distrokid.com/YouTubeOfficialArtistChannels।
एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बन जाने पर आपके Topic Channel का सारा का सारा कंटेंट आपके खुद के ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल से लिंक हो जाएगा।
अगर आपका कोई ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल नहीं है, तो भी आपका YouTube Music कंटेंट YouTube पर आपके लिए बने Topic Channel पर उपलब्ध रहेगा।
अपने ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
अलग-अलग तरह के Topic Channels
Topic Channels दो तरह के होते हैं:
- पर्सनल Topic Channel: कई आर्टिस्टों को एक Topic Channel अपने आप दे दिया जाता है। आमतौर पर ये चैनल उस आर्टिस्ट के नाम के बाद "- Topic" होता है। जैसे कि, Drake - Topic। ध्यान दें कि ये चैनल उनके ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल, Drake, से अलग होता है। इन दोनों ही चैनलों पर आर्टिस्ट का म्यूज़िक होता है।
- अलग-अलग आर्टिस्ट - Topic: YouTube अक्सर कई सारे आर्टिस्टों के म्यूज़िक को "Various Artists - Topic" नाम के चैनल में जोड़ देता है। आमतौर पर ऐसा छोटे-मोटे प्ले काउंट वाले कम जाने-माने आर्टिस्टों के लिए किया जाता है। किसी आर्टिस्ट का नाम हो जाने पर उनके म्यूज़िक को अक्सर (YouTube द्वारा) उनके खुद के Topic Channel में शिफ़्ट कर दिया जाता है।
Sign Up