रोज़ाना लाखों लोग Roblox पर जाकर क्रिएटर्स की अपनी ग्लोबल कम्युनिटी में क्रिएट करते हैं, खेलते हैं, काम करते हैं, सीखते हैं, और एक-दूसरे के साथ कनेक्ट करते हैं। Roblox पर जब क्रिएटर अपने गेम्स और अनुभव में इस्तेमाल के लिए गानों की खोज करते हैं, तो Roblox Creator Store में डिस्कवरी के लिए आपका म्यूज़िक उपलब्ध हो सकता है, बशर्ते आप Roblox को अपना म्यूज़िक डिलीवर कर रहे हों और उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया हो।
Roblox पर अपना म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूट करने में DistroKid आपकी मदद कर सकता है। अपनी रचनाओं को Roblox पर डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए ये सुनिश्चित कर लें कि DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में "Roblox" एक सर्विस के तौर पर चुनी गई है। अगर आपका म्यूज़िक पहले ही अपलोड हो चुका है, तो DistroKid के एल्बम पेज पर "+और स्टोर्स में डालो" पर क्लिक करके आप उसे Roblox में ऐड कर सकते हैं।
डिस्ट्रीब्यूशन के लिए Roblox सिलेक्ट करने के बाद DistroKid आपके म्यूज़िक को Roblox की सॉन्ग लाइब्रेरी में भेज देगा। ध्यान दें कि Roblox Creator Store को क्यूरेट किया जाता है, यानी कि उसके लिए साइन-अप करके ये ज़रूरी नहीं कि आपकी रिलीज़ लाइव हो ही जाएगी।
प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि DistroKid के ज़रिए Roblox को भेजा गया म्यूज़िक फ़िलहाल मॉनेटाइज़ नहीं होता है।
Roblox पर डिलीवरी की शर्तें
DistroKid के ज़रिए Roblox को अपना म्यूज़िक भेजने के लिए आपके पास अपने म्यूज़िक के 100% पब्लिशिंग राइट्स होने चाहिए और ASCAP या BMI जैसी परफ़ॉर्मिंग राइट्स संस्था के साथ आपको रेजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए।
Roblox पर अश्लील कंटेंट भी एक्सेप्ट नहीं किया जाता है। अगर आपका म्यूज़िक अश्लील है, तो प्लीज़ उसे Roblox पर डिलीवर न करवाएँ।
यहाँ क्लिक करके Roblox की कम्युनिटी गाइडलाइन्स के बारे में और जानें।
Sign Up