Spotify एक नया "Verified by Spotify" बैज रोल-आउट कर रहा है, जो एक हल्के हरे रंग का चेकमार्क है और आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल्स और सर्च रिज़ल्ट्स में दिखाई देता है, जिससे यह कन्फ़र्म किया जा सके कि प्रोफ़ाइल असली और भरोसेमंद है।
क्या इस काम को DistroKid हैंडल करता है?
जी नहीं। "Verified by Spotify" बैज सीधे Spotify द्वारा ही जारी किया जाता है, और उसे देने या उसकी रिक्वेस्ट करने में DistroKid का कोई हाथ नहीं होता। अप्लाई करने के लिए आपको भी कुछ नहीं करना पड़ता।
हाँ, अगर आपने अभी तक अपना Spotify आर्टिस्ट पेज क्लेम नहीं किया है, तो आप पहले ये करिए। ये Spotify पर अपनी मौजूदगी मैनेज करने की बुनियाद होती है। इसके लिए आप पर जा कर अपना Spotify आर्टिस्ट पेज को रेजिस्टर करवा सकते हैं।
Spotify इस बात का फ़ैसला कैसे करता है कि वेरीफ़ाई कौन होगा?
हर प्रोफ़ाइल की समीक्षा Spotify तीन पैमानों पर करता है:
- स्थाई इंगेजमेंट: लंबे समय तक लगातार सुनते रहने की गतिविधि, न कि सिर्फ़ एक-आध बार सुनने से आने वाला स्पाइक।
- प्लेटफ़ॉर्म कम्प्लायन्स: आपका कंटेंट और अकाउंट Spotify की पॉलिसी के अनुकूल हैं।
- असली आर्टिस्ट होने के सिग्नल: Spotify पर और उसके बाहर यह एक असली मौजूदगी का सबूत होता है, जैसे टूर की तारीखें, मर्चेंडाइज़, और लिंक्ड सोशल अकाउंट।
AI से जेनरेट किये गए या फिर AI वाली शख्सियत वाली प्रोफ़ाइलें लॉन्च के लिए एलिजिबल नहीं होतीं। लेकिन अपने क्रिएटिव प्रोसेस के तहत ज़िम्मेदारी से AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले आर्टिस्ट वेरिफ़िकेशन के लिए एलिजिबल होते हैं, बशर्ते वो अपनी असली आइडेंटिटी का इस्तेमाल कर रहे हों। Spotify की AI पॉलिसी और डिस्क्लोशर के बारे में और जानें यहाँ पर।
क्या मुझे बैज मिल जाएगा?
Spotify का कहना है कि लॉन्च के समय 99% से ज़्यादा सर्च किए जाने वाले आर्टिस्टों को बैज मिल जाएगा। इसके अंतर्गत लाखों आर्टिस्ट्स आते हैं, जिसमें ज़्यादातर इंडिपेंडेंट होंगे। आने वाले कुछ हफ़्तों के दौरान रोल-आउट धीरे-धीरे किया जाएगा, तो अगर आपको वो अभी तक दिखाई नहीं दिया है, तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।
तुरंत बैज न मिल जाने का अर्थ ये नहीं कि वो आपको मिलेगा ही नहीं; Spotify प्रोफ़ाइलों को नियमित रूप से रिव्यु करता रहेगा।
और जानने के लिए मुझे कहाँ जाना होगा?
Spotify से पूरी जानकारी पाने के लिए उनकी अनाउंसमेंट देखें: पेश करते हैं "Verified by Spotify"।
Sign Up