किसी स्ट्रीमिंग सर्विस में अगर आपका म्यूज़िक किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक के साथ मिक्स हो जाता है, तो बिगड़ी बात बनाने के लिए आप DistroKid के Fixer टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ कभी-कभी एक जैसे य फिर मिलते-जुलते नाम वाले आर्टिस्ट्स को ग्रुप कर देती हैं, इसलिए Fixer के ज़रिए आप ऐसी भूल को ठीक कर सकते हैं।
Fixer टूल ढूँढने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद गुडीज़ मेन्यू को खोलकर "काम के फ़ीचर्स" पर क्लिक कर दें और फिर "Fixer" को सिलेक्ट कर लें। नहीं तो आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/fixer।
वहाँ जाकर आप हमें बता सकते हैं कि क्या आपका म्यूज़िक गलत पेज पर है या फिर किसी और आर्टिस्ट का म्यूज़िक आपके पेज पर है। उसके बाद, ज़रूरी जानकारी एंटर करके रिक्वेस्ट सबमिट कर दें। ठीक की जाने वाली हर सर्विस के लिए आपको एक अलग रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी।
प्लीज़ ध्यान दें कि कुछ सर्विसेस इस तरह की रिक्वेस्ट को किसी डिस्ट्रीब्यूटर से हैंडल न करवाकर खुद ही हैंडल करना पसंद करती हैं। अगर वो ऐसा करती हैं, तो Fixer आपको उन्हीं प्लेटफ़ॉर्मों पर ले जाएगा।
Fixer का इस्तेमाल कैसे करें
ये पता लगाएँ कि आपका म्यूज़िक कहीं गलत पेज पर तो नहीं है
कोई Fixer रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले ये वेरीफ़ाई करना ज़रूरी होता है कि उस आर्टिस्ट पेज को आपके म्यूज़िक या फिर किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक के लिए बनाया गया था या नहीं। गलत ऑप्शन सिलेक्ट करने से वो गलती ठीक होने में देरी हो सकती है या फिर आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।
ये चेक करने के लिए कि आपका म्यूज़िक गलत पेज पर है या फिर किसी और का म्यूज़िक आपके पेज पर है, उस आर्टिस्ट पेज पर जाएँ, जहाँ आपके म्यूज़िक को लिस्ट किया गया है। ये सुनिश्चित कर लें कि सबसे पुरानी रिलीज़ आपकी ही है। अगर ऐसा ही है, तो Fixer पर "मेरे पेज पर किसी और का म्यूज़िक है" को सिलेक्ट कर लें। अगर ऐसा नहीं है, तो "मेरा म्यूज़िक गलत पेज पर है" को सिलेक्ट कर लें।
नॉट एप्लीकेबल: पेज पर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ है
अगर पेज पर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ नहीं है, तो इसका मतलब है कि आपके म्यूज़िक को किसी और आर्टिस्ट के पेज पर मैप किया गया था। ऐसे में, कोई नया पेज रिक्वेस्ट करने के लिए आप Fixer का इस्तेमाल कर सकते हैं, या फिर अपने म्यूज़िक को किसी मौजूदा पेज पर मैप कर सकते हैं (अगर आपका कोई ऐसा पेज हो)। आइए देखते हैं कि इस तरह की रिक्वेस्ट को यहाँ कैसे सबमिट किया जाता है - https://distrokid.com/fixer:
- "मेरा म्यूज़िक गलत पेज पर है" को सिलेक्ट कर लें।
- उस सर्विस को सिलेक्ट कर लें, जहाँ आपके म्यूज़िक को गलत ढंग से मैप किया गया है।
- गलत ढंग से मैप हुई रिलीज़ को सिलेक्ट कर लें। (Spotify या Apple पर रिक्वेस्ट डालने के लिए आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं)
- गलत ढंग से मैप हुए आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर लें।
- गलत ढंग से मैप हुई रिलीज़ का लिंक ऐड कर दें। (Spotify या Apple पर रिक्वेस्ट डालने के लिए आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं)
- ये सिलेक्ट कर लें कि बताई गई सर्विस के लिए आपका पहले ही कोई आर्टिस्ट पेज है या नहीं।
- "नहीं" सिलेक्ट करने से आपके म्यूज़िक के लिए एक नए आर्टिस्ट पेज की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
- "हाँ" सिलेक्ट करने से आपकी रिलीज़ को बताए गए आर्टिस्ट पेज पर मैप करने की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी।
- "हो गया" पर क्लिक कर दें!
एप्लीकेबल: पेज पर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ है
पेज पर अगर आपकी सबसे पुरानी रिलीज़ है, तो इसका मतलब ये हुआ कि किसी और का म्यूज़िक आपके आर्टिस्ट पेज पर मैप हो गया है। ऐसे में, इस म्यूज़िक को अपने पेज से हटाने (या यूँ बोलें कि बाहर निकालने) की रिक्वेस्ट डालने के लिए आप Fixer का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- "मेरे पेज पर किसी और का म्यूज़िक है" को सिलेक्ट कर लें।
- उस सर्विस को सिलेक्ट कर लें, जहाँ किसी आर्टिस्ट के म्यूज़िक को आपके पेज पर गलत ढंग से मैप किया गया है।
- आपके द्वारा चुनी गई सर्विस पर अपने आर्टिस्ट पेज का लिंक डाल दें।
- आपके आर्टिस्ट पेज पर गलत ढंग से मैप की गईं सभी रिलीज़ के लिंक डाल दें।
- "हो गया" पर क्लिक कर दें!
Fixer रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद इंतज़ार की लगभग अवधि
कोई Fixer रिक्वेस्ट सबमिट हो जाने के बाद आमतौर पर स्ट्रीमिंग सर्विसेस चंद दिनों में रिक्वेस्ट को प्रोसेस कर देती हैं, लेकिन कभी-कभी इस काम में कई हफ़्ते भी लग जाते हैं। काम पूरा हो जाने पर हमें कोई नोटीफ़िकेशन नहीं आएगी, इसलिए आपको स्ट्रीमिंग सर्विस को बार-बार चेक करते रहना चाहिए।
Sign Up