अगर किसी रिलीज़ को DistroKid पर अपलोड करके Spotify पर (प्री-रिलीज़ वर्शन के लिए भी) आपको अपने आर्टिस्ट, एल्बम, या फिर ट्रैक का URI चाहिए, तो आप DistroKid के Spotify URI सर्च टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। उसे एक्सेस करने के लिए DistroKid के ऊपर दाईं ओर मौजूद गुडीज़ पर क्लिक करके "काम के फ़ीचर्स" को और उसके बाद "Spotify URI सर्च टूल" को सिलेक्ट कर लें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/uri/spotify।
अगर अपनी रिलीज़ के लिए आपने DistroKid का इस्तेमाल नहीं किया था या फिर अगर आप हमारे Spotify URI सर्च टूल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो वो URI आपको सीधे Spotify की वेबसाइट या डेस्कटॉप ऐप पर भी दिखाई दे जाएगा। हाँ, उसके लिए आपकी रिलीज़ को लाइव होना चाहिए।
DistroKid के Spotify URI सर्च टूल का इस्तेमाल कैसे करें
इस लिंक पर जाकर Spotify URI सर्च टूल को इस्तेमाल करने का तरीका https://distrokid.com/uri/spotify:
- उस रिलीज़ को सिलेक्ट करने के लिए ड्रॉपडाउन मेन्यू का इस्तेमाल करें, जिसका आपको URI चाहिए
- "Spotify URI क्या होता है?" पर क्लिक कर दें
- एल्बम, ट्रैक, आर्टिस्ट URI, और रिलीज़ के डायरेक्ट लिंक वाले रिज़ल्ट को देखें
आपकी रिलीज़ के Spotify पर अपलोड और डिलीवर हो जाने के बाद इस टूल के ज़रिए URI के पॉप्युलेट होने के लिए आपको एक-आधे दिन का इंतज़ार करना पड़ सकता है। ध्यान दें कि अपनी रिलीज़ की तारीख तक एल्बम्स या ट्रैक्स के डायरेक्ट लिंक Spotify पर काम नहीं करेंगे।
Spotify पर सीधे URI को कैसे ढूँढें
Spotify पर सीधे किसी आर्टिस्ट, एल्बम, या ट्रैक के URI को ढूँढने का तरीका (ये तरीका सिर्फ़ Spotify की वेबसाइट या डेस्कटॉप ऐप पर ही काम करेगा):
- आर्टिस्ट नेम/एल्बम/ट्रैक टाइटल के बगल में मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक कर दें
- सेकेंडरी मेन्यू खोलने के लिए "शेयर करें" के ऊपर कर्सर को घुमाएँ
- Mac पर Option बटन को या फिर Windows पर Alt बटन को दबाए रखें
- सेकेंडरी मेन्यू में जाकर "Spotify URI कॉपी करें" पर क्लिक कर दें
प्लीज़ ध्यान दें कि किसी एल्बम या ट्रैक के URI को ढूँढने का ये तरीका सिर्फ़ तभी काम करता है, जब Spotify पर वो रिलीज़ लाइव हो।
Sign Up