https://listen.tidal.com पर सर्च करके बिना किसी पेड सब्सक्रिप्शन के Tidal पर आप अपने आर्टिस्ट पेज को ढूँढ सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको एक फ़्री अकाउंट के लिए साइन-अप करना होगा। अकाउंट सेट-अप पूरा करके "फ़्री" अकाउंट लेवल सिलेक्ट कर लेने के बाद पेज के ऊपर दाईं ओर मौजूद सर्च बार के ज़रिए आप अपनी सर्च शुरू कर सकते हैं।
आपकी सर्च में मदद करने के लिए सर्च रिज़ल्ट को "आर्टिस्ट्स", "एल्बम्स", और "ट्रैक्स" वाली केटेगरियों में बाँटा जाता है।
अपना आर्टिस्ट पेज या रिलीज़ मिल जाने के बाद "और" मेन्यू (तीन डॉट) पर क्लिक करके आप "शेयर करो" मेन्यू पर क्लिक कर सकते हैं ताकि आपको अपने ट्रैक, एल्बम, या फिर आर्टिस्ट पेज का लिंक मिल जाए।
Sign Up