ज़्यादातर स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर अपनी आर्टिस्ट बायो या फ़ोटो को अपडेट करने के लिए आपको उस सर्विस पर अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम करना होगा।
Spotify
Spotify पर अपनी आर्टिस्ट पिक और बायो को Spotify for Artists के ज़रिए अपडेट किया जा सकता है। Spotify पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करने के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल।
iTunes/Apple Music
अपनी आर्टिस्ट इमेज को आप Apple Music for Artists के ज़रिए एडिट कर सकते हैं। अगर आपने पहले रेजिस्टर नहीं किया है, तो सीधे Apple के ज़रिए Apple Music for Artists के लिए साइन-अप कर लें: https://artists.apple.com। कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन की माँग किए जाने पर आप अपनी खुद की इनफ़ॉर्मेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
YouTube Music
YouTube Music पर अपनी प्रोफ़ाइल को मैनेज करने के लिए पहले आपको एक ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल बनाना होगा। DistroKid के ज़रिए अपने ऑफ़िशियल आर्टिस्ट चैनल को क्लेम करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल।
Amazon
Amazon पर अपनी प्रोफ़ाइल को अपडेट करने के लिए आपको Amazon Music for Artists पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करना होगा। Amazon पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल।
Tidal
आप अपना आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करके अपना Tidal पेज अपडेट कर सकते हैं। अपना Tidal आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करने के लिए https://distrokid.com/tidalartist पर जाएँ और यहाँ लिखे इंस्ट्रक्शन्स फ़ॉलो करें!
Pandora
Pandora पर आपको मिलती है AMP नाम की एक सर्विस, जिसके ज़रिए उनके प्लेटफ़ॉर्म पर आप आर्टिस्ट पेजों को मैनेज कर सकते हैं। साइन-अप करने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://amp.pandora.com/
Deezer
Deezer पर आपको मिलता है Deezer for Creators का एक्सेस, जिसकी बदौलत आप न सिर्फ़ अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को एडिट कर पाते हैं, बल्कि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर अपने स्टैट्स को भी देख पाते हैं। अपनी Deezer प्रोफ़ाइल को क्लेम करने के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
https://creatorsupport.deezer.com/hc/en-us/articles/6328093844893-How-To-Get-Access-To-Deezer-For-Creators#request_access_as_an_artist
*आपके डिस्ट्रीब्यूटर के ईमेल की माँग किए जाने पर इस ईमेल को बेझिझक एंटर कर दें: support@distrokid.com।
Jaxsta
ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपके प्रोफ़ाइल और म्यूज़िक दुनिया के इकलौते म्यूज़िक क्रेडिट्स डेटाबेस, Jaxsta.com, पर हैं, अपनी प्रोफ़ाइल को क्लेम करके उसे वेरीफ़ाई करने के तरीके के लिए इस लिंक पर क्लिक करके आप Jaxsta का वीडियो देख सकते हैं: यहाँ।
अन्य सर्विसेज़
बाकी सर्विसेज़ पर अपनी आर्टिस्ट बायो या फिर फ़ोटो को अपडेट करने के तौर-तरीकों के बारे में जानने के लिए हो सकता है आपको उनसे खुद कॉन्टैक्ट करना पड़े या फिर उनके हेल्प सेंटर से संपर्क साधना पड़े।
म्यूज़िक रिलीज़ के डेटाबेस को मैनेज करने वाली AllMusic Guide नाम की एक कंपनी है। वो iTunes, Spotify, और बाकी आउटलेट्स को आपके म्यूज़िक की बायो और रिव्यु इनफ़ॉर्मेशन मुहैया कराती है।
Sign Up