DistroKid वो पहला डिस्ट्रीब्यूटर था, जिसने TikTok पर अपनी रिलीज़ अपलोड करने में आर्टिस्टों की मदद की थी!
अपलोड फ़ॉर्म के "सर्विसेस" सेक्शन में जाकर आप TikTok और बाकी ByteDance स्टोर्स के साथ-साथ अन्य स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए साइन-अप कर सकते हैं।
TikTok पर पहले ही अपलोड की गई किसी रिलीज़ को अपने DistroKid डैशबोर्ड से उस रिलीज़ के एल्बम पेज पर जाकर और फिर "और स्टोर्स में डालो" पर क्लिक करके उसे ऐड किया जा सकता है। उस पर क्लिक करने के बाद आपको उन स्टोर्स और सर्विसेस की लिस्ट दिखाई दे जाएगी, जहाँ आपका म्यूज़िक अभी तक डिलीवर नहीं हुआ है। वहाँ से TikTok के साथ-साथ उन सभी सर्विसेस को सिलेक्ट कर लें, जिन पर आप अपनी रिलीज़ को डिलीवर करवाना चाहते हैं। उसके बाद, "ऐड करो" पर क्लिक कर दें।
DistroKid पर सबमिट होने के 1-3 हफ़्ते में रिलीज़ लाइव हो जाती हैं और TikTok पर उन्हें सर्च किया जा सकता है।
सोशल मीडिया पैक खरीदे बिना क्या अपनी रिलीज़ को TikTok पर पहुँचाया जा सकता है?
सोशल मीडिया पैक सिलेक्ट किए बिना अपने गानों को बेशक TikTok को भेजा जा सकता है। अपलोड फ़ॉर्म में जाकर सर्विस के तौर पर TikTok को सिलेक्ट कर लें और अपलोड फ़ॉर्म के "एक्स्ट्रा फ़ीचर्स" सेक्शन में सोशल मीडिया पैक को स्किप कर दें।
ऐसा करने से आपके गाने ByteDance ऑडियो लाइब्रेरी में पहुँच जाएँगे, जहाँ से उनका इस्तेमाल TikTok पर किया जा सकता है।
TikTok पर अपने म्यूज़िक के इस्तेमाल और मॉनिटाइज़ेशन के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/30785053437331।
Sign Up