आर्टिस्ट नेम या रिलीज़ टाइटल से सर्विसेस पर अपना म्यूज़िक सर्च करके भी अगर वो आपको नहीं मिल रहा, तो इसके लिए इनमें से कोई बात ज़िम्मेदार हो सकती है:
- आपका म्यूज़िक अभी तक लाइव नहीं हुआ है। अगर आप रिलीज़ की कोई फ़्यूचर डेट सेट करते हैं, तो रिलीज़ की उस तारीख तक सर्विस में आपको वो रिलीज़ नहीं मिलेगी। सर्विसेस में पहुँचकर किसी रिलीज़ को लाइव होने में कितना समय लगता है, इस बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: यहाँ।
- हो सकता है कि DistroKid पर आपका म्यूज़िक अभी भी प्रोसेस हो रहा हो। DistroKid पर अपलोड होने के बाद किसी रिलीज़ को रिव्यु होने, मंज़ूरी मिलने, और स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर भेजे जाने में कई दिन लग सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपकी रिलीज़ प्रोसेसिंग स्टेज में अटकी हुई है, तो यहाँ क्लिक करें: इस आर्टिकल।
- अपने गाने को आप किसी ऐसी सर्विस में सर्च कर रहे हैं, जिसके कैटलॉग को क्यूरेट किया गया है। कौन-कौन सी सर्विसेस अपने कैटलॉग को क्यूरेट करती हैं, इस बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
- सर्विसेस आपके आर्टिस्ट नेम को इंडेक्स कर रही हैं। इंडेक्स हो जाने तक मुमकिन है कि आपका आर्टिस्ट नेम सर्च रिज़ल्ट में दिखाई न दे, फिर भले ही आपका म्यूज़िक लाइव ही क्यों न हो चुका हो। सर्विसेस इस प्रोसेस को अंदरूनी तौर पर मैनेज करती हैं, और आमतौर पर रिलीज़ के बाद इसमें ज़्यादा समय भी नहीं लगता। आमतौर पर ये तब होता है, जब उस आर्टिस्ट नेम का आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हों।
- आपकी रिलीज़ काफ़ी ज़्यादा कॉमन है। अगर आपका कोई कॉमन सॉन्ग या फिर एल्बम टाइटल है, जैसे कि "Home", तो रैंक में बाकी रिलीज़ की लोकप्रियता के चलते हो सकता है आपकी रिलीज़ सर्च रिज़ल्ट के टॉप पर दिखाई न दे।
Sign Up