सीधे DistroKid अपलोड फ़ॉर्म से ही अपनी रिलीज़ के लिए सर्विसेस में आप बता सकते हैं कि कौन-कौन से आर्टिस्ट पेज सही हैं। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आर्टिस्ट पेज मैपिंग पर DistroKid (या फिर किसी और डिस्ट्रीब्यूटर) का कोई बस नहीं चलता – इसे स्वयं सर्विसेस द्वारा ही हैंडल किया जाता है।
सर्विसेस पर सबमिट हो जाने के बाद आपकी रिलीज़ Spotify और Apple Music के सही पेजों पर है या नहीं, ये रिलीज़ वाले दिन से पहले ही कन्फ़र्म करने के लिए DistroKid के पास कुछ टूल्स हैं।
Spotify और Apple पर आर्टिस्ट पेज कन्फ़र्म करने के लिए आप DistroKid के Spotify URI और Apple ID सर्च टूल्स का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
Spotify के सर्च टूल के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360014159394।
Apple ID सर्च टूल के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़ें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360016934434।
अगर आपकी रिलीज़ ठीक से मैप नहीं होती, तो https://distrokid.com/fixer पर जाकर या तो एक नए पेज की रिक्वेस्ट डाल दें या फिर ज़रूरत पड़ने पर अपनी रचनाओं को किसी मौजूदा पेज पर शिफ़्ट कर दें। हमारे Fixer टूल के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Sign Up