ऊपर बाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर, फिर "स्पेशल एक्सेस" पर, और उसके बाद "Spotify for Artists" पर क्लिक करके DistroKid के ज़रिए आप अपने Spotify आर्टिस्ट पेज को फ़ौरन वेरीफ़ाई करवा सकते हैं। ऐसा करने के बजाय आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/hi/spotify।
वहाँ पहुँचकर इंस्ट्रक्शन्स को फ़ॉलो करें – DistroKid यूज़र्स के लिए Spotify पर अपने पेज को रेजिस्टर करवाना बाएँ हाथ का खेल होता है, और ये काम पलक झपकते ही हो जाता है।
इस बात का ध्यान रखें कि Spotify पर आपके पहले DistroKid अपलोड के लाइव होने के बाद इस मेथड के ज़रिए अपने आर्टिस्ट पेज को रेजिस्टर करवाने में एक-आधा हफ़्ता लग सकता है। अगर आपकी रिलीज़ लाइव हो चुकी है और https://distrokid.com/hi/spotify आपको "लगता है Spotify पर आपका कोई भी म्यूज़िक फ़िलहाल लाइव नहीं है" जैसा कोई मैसेज दिखाई देता है, तो प्लीज़ 24-48 घंटे बाद दोबारा कोशिश करके देखें।
Spotify पर अपने आर्टिस्ट पेज के लाइव होने से पहले अगर आप उसे रेजिस्टर करवाना चाहते हैं, तो प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/4405839208851
अपने Spotify पेज को रेजिस्टर करवाने के फ़ीचर्स
Spotify पर अपने आर्टिस्ट पेज को रेजिस्टर करवाने से आपको "Spotify for Artists" का एक्सेस मिल जाता है, जो Spotify की ही ऐप है। इस ऐप के कुछ फ़ीचर्स हैं:
- कहीं और न मिलने वाले स्टैट्स
- अपने Spotify आर्टिस्ट इमेज, Canvases, और बायो अपडेट करने की क्षमता
- Spotify की एडिटोरियल टीम को अपनी नई-नई रिलीज़ भेजने की क्षमता
- अपने सवालों के जवाब पाने के लिए Spotify टीम का एक्सेस
Sign Up