कभी-कभी TikTok पर यूज़र्स वो साउंड्स अपलोड कर देते हैं, जिनमें TikTok के बिल्ट-इन म्यूज़िक कैटलॉग के बजाय उनके वीडियोज़ में म्यूज़िक होता है। किसी भी TikTok वीडियो के नीचे बाईं ओर दिए साउंड आइकन पर क्लिक करके आप ये पता लगा सकते है कि उसमें डिस्ट्रिब्यूटेड म्यूज़िक की जगह किसी ओरिजिनल साउंड का इस्तेमाल किया गया है या नहीं।
अगर आपने सोशल मीडिया पैक को चुना है, तो किसी ओरिजिनल साउंड को क्लेम करने की रिक्वेस्ट डालकर आप उसे अपनी डिस्ट्रीब्यूट की गई रिलीज़ के साथ मिला सकते हैं। TikTok वीडियो के नीचे बाईं ओर दिए साउंड आइकन पर टैप करके और फिर अगले पेज पर मौजूद शेयर आइकन पर क्लिक करके आप ओरिजिनल साउंड पेज का लिंक देख सकते हैं:
अगर आपको यकीन है कि आपके म्यूज़िक का किसी ओरिजिनल साउंड में 1000 से ज़्यादा वीडियो में इस्तेमाल हो चुका है, तो हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करके TikTok पर आप अपने गाने को क्लेम करने की रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।
ये सुनिश्चित कर लें कि ओरिजिनल साउंड के किस हिस्से में आपकी रिलीज़ सुनाई देती है और उस टाइम रेंज को नोट कर लें (जैसे. 0:30- 0:38)। TikTok को आपकी रिक्वेस्ट भेजने के लिए हमें इस जानकारी की ज़रूरत पड़ेगी।
प्लीज़ ध्यान दें कि किसी साउंड को क्लेम करना किसी रिलीज़ को प्रोफ़ाइल से लिंक करवाने से अलग बात होती है। TikTok पर मौजूद अपनी रिलीज़ को अगर आप अपनी वेरीफ़ाइड TikTok आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल से लिंक करवाना चाहते हैं, तो प्लीज़ इन स्टेप्स को फ़ॉलो करें।
Sign Up