अपने म्यूज़िक को अपनी TikTok प्रोफ़ाइल से लिंक करवाने के लिए आप TikTok आर्टिस्ट अकाउंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट वाले सभी आर्टिस्ट अपनी TikTok प्रोफ़ाइल में अपने गानों को TikTok के "Music tab" फ़ीचर के साथ डिस्प्ले कर सकते हैं। TikTok आर्टिस्ट अकाउंट बनाने के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/41940241945875।
TikTok आर्टिस्ट अकाउंट्स के बारे में FAQ
म्यूज़िक टैब मिल जाने के बाद क्या मेरे सारे गाने दिखाई देने लग जाएँगे?
जी हाँ, पहले डिलीवर हो चुके ट्रैक आपके म्यूज़िक टैब में दिखाई देने लगेंगे, और सभी फ़्यूचर रिलीज़ ऑटोमेटिकली मैप हो जाएँगी। TikTok से ये भी खबर मिली है कि आगे चलकर आपके म्यूज़िक टैब से पुराने ट्रैक हटाने के लिए एक ट्रैक रिमूवल फ़ीचर पर भी काम किया जा रहा है।
क्या बाकी यूज़र्स की ओरिजिनल साउंड्स मेरे म्यूज़िक टैब में अपने आप जुड़ जाएँगी?
जी नहीं, सिर्फ़ ऑफ़िशियली डिलीवर किए गए ट्रैक ही आपके म्यूज़िक टैब में ऐड होंगे। अपने म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाली किसी ओरिजिनल साउंड को क्लेम करने के लिए इस आर्टिकल।
Sign Up