TikTok for Artists एक नया प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे TikTok द्वारा आर्टिस्टों, उनकी टीमों, और लेबल टीमों के लिए डिज़ाइन किया गया है। किसी आर्टिस्ट के म्यूज़िक, पोस्ट, और फ़ॉलोअर्स पर प्लेटफ़ॉर्म पर कीमती डेटा और जानकारी उपलब्ध होती हैं – किसी आर्टिस्ट और उनकी टीमें फ़ैन इंगेजमेंट को बेहतर बना सकती हैं, प्रमोशनल रणनीतियों में निखार ला सकती हैं, और TikTok पर कंटेंट क्रिएशन को दिशा दे सकती हैं।
प्लेटफ़ॉर्म पर आर्टिस्ट आने वाली किसी एल्बम या EP के लिए एक "Pre-release" कैंपेन भी बना सकते हैं, जिसके ज़रिए Spotify और/या Apple Music पर फ़ैन किसी रिलीज़ को प्री-सेव कर सकते हैं।
TikTok for Artists का एक्सेस पाने के लिए आपका एक सर्टिफ़ाइड आर्टिस्ट अकाउंट होना चाहिए। TikTok पर अगर फ़िलहाल आपका आर्टिस्ट अकाउंट नहीं है, तो TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल में दी गई जानकारी को देखें।
अगर आपका कोई TikTok आर्टिस्ट अकाउंट है, तो https://artists.tiktok.com पर जाकर TikTok for Artists का साइन-अप प्रोसेस शुरू करने के लिए "Get Started" पर क्लिक कर दें। अगर TikTok for Artists पर आपको कोई दिक्कत आ रही है, तो इस लिंक पर क्लिक करके प्लीज़ TikTok for Artists को एक्सेस करें: https://artists.tiktok.com/help-center।
TikTok for Artists की शर्तें
TikTok for Artists को एक्सेस करने की कसौटियों पर खरे उतरने के लिए TikTok पर आपका एक आर्टिस्ट अकाउंट होना चाहिए।
यहाँ ध्यान देने लायक बात ये भी है कि TikTok for Artists का एक्सेस कुछ खास देशों और क्षेत्रों तक सीमित हो सकता है। ये जानने के लिए कि TikTok for Artists कौन-कौन से देशों में उपलब्ध है, इस आर्टिकल को पढ़ें: https://artists.tiktok.com/help-center/eligible-users।
TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट के लिए अप्लाई कैसे करें
TikTok पर आर्टिस्ट अकाउंट के लिए अप्लाई करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फ़ॉलो करें। ध्यान रखें कि TikTok for Artists के इस्तेमाल के लिए आपका एक आर्टिस्ट अकाउंट होना चाहिए।
- अपने TikTok अकाउंट में लॉग-इन करके "Profile" टैब पर चले जाएँ।
- ऊपर दाईं ओर मौजूद 3 डॉट्स पर क्लिक कर दें।
- "TikTok Studio" को सिलेक्ट कर लें।
- "More tools" सेक्शन से "Artist Hub" / "TikTok for Artists" को सिलेक्ट कर लें।
- "Apply now" बटन पर क्लिक कर दें।
- TikTok लाइब्रेरी में अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल सर्च करने के लिए अपना पूरा आर्टिस्ट नेम डाल दें।
- अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल ढूँढकर "Claim" बटन पर क्लिक कर दें।
- अपने इस्तेमाल वाले स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म या म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफ़ॉर्म में लॉग-इन करके आप प्रोफ़ाइल एडिट करने वाले बटनों के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं ताकि ये साबित किया जा सके की वो अकाउंट आप ही का है। प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि स्क्रीनशॉट में आर्टिस्ट नेम, एल्बम टाइटल और/या ट्रैक टाइटल दिखाई दे रहे हों।
- "Submit" बटन पर क्लिक कर दें।
- सबमिशन के 30 दिनों के भीतर आपको फ़ीडबैक आ जाएगा। आपकी रिक्वेस्ट को मंज़ूरी मिलने के बाद आपकी प्रोफ़ाइल में Music Tab और Artist Tab दिखाई देने लगेंगे।
TikTok for Artists के लिए साइन-अप कैसे करें
TikTok for Artists की कसौटियों पर खरे उतरने के बाद साइन-अप करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:
- TikTok for Artists को एक्सेस करने के लिए https://artists.tiktok.com पर जाकर "Get Started" पर क्लिक कर दें।
- "Artist" को सिलेक्ट कर लें।
- एक आर्टिस्ट के तौर पर जॉइन करने के लिए "Continue with TikTok" पर क्लिक कर दें।
- अपने TikTok अकाउंट पर लॉग-इन कर लें।
- अपने अकाउंट को एक TikTok Business अकाउंट से लिंक करने की रिक्वेस्ट स्वीकार करके "Continue" पर क्लिक कर दें। (प्लीज़ ध्यान दें: एनालिटिक्स एक्सेस देने के लिए ये ज़रूरी होता है, और इससे आपका TikTok अकाउंट TikTok for Business अकाउंट में कन्वर्ट नहीं हो जाता)।
- अपने डेटा को एक्सेस करने के लिए अब आप TikTok for Artists में साइन-इन कर सकते हैं।
- अगर आपकी टीम में और भी लोग हैं, तो उन्हें अपनी आर्टिस्ट टीम में इन्वाइट कर लें: "Manage team" पर जाकर "view" पर और फिर "invite members" पर क्लिक कर दें और उसके बाद उनके ईमेल एड्रेस डाल दें। अकाउंट को एक्सेस करने के लिए टीम मेम्बर्स को ईमेल इन्वाइट आ जाएगा।
TikTok for Artists के फ़ीचर्स
TikTok for Artists के लिए साइन-अप करके आपको इन फ़ीचर्स का एक्सेस मिल जाएगा:
- सॉन्ग परफ़ॉर्मेन्स डेटा: व्यू काउंट, आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाली वीडियो पोस्ट, और हर ट्रैक की क्रिएटर इंगेजमेंट।
- पोस्ट एनालिटिक्स: ट्रैक व्यूज़, लाइक्स, शेयर्स, कमेंट्स, और कम्पलीशन रेट।
- फ़ॉलोअर डेटा: लिंग, उम्र, और भाषा समेत बाकी डेमोग्राफ़िक डेटा को समझें।
- प्री-रिलीज़: एल्बम्स और EP के लिए प्री-सेव सेट-अप करें।
- स्टेप-बाय-स्टेप गाइड और रिसोर्सेज़: TikTok और TikTok for Artists के ताज़ा फ़ीचर्स और सही इस्तेमाल की टिप्स से अप-टू-डेट रहें।
Sign Up