अगर आपका Deezer Premium अकाउंट नहीं है, तो कुछ देशों में एक फ़्री अकाउंट के ज़रिए भी अपने आर्टिस्ट पेज को एक्सेस किया जा सकता है।
ऐसा करने के लिए https://deezer.com पर जाकर एक फ़्री अकाउंट के लिए साइन-अप कर लें।
साइन-अप प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद आप अपने डैशबोर्ड में पहुँच जाएँगे। वहाँ पहुँचकर पेज के टॉप पर मौजूद सर्च बार के ज़रिए अपने आर्टिस्ट नेम को सर्च करें। पहले कुछ रिज़ल्ट में अगर आपको अपना आर्टिस्ट नेम दिखाई नहीं दे रहा, तो "ट्रैक्स", "आर्टिस्ट्स", और "एलबम्स" केटेगरियों के ज़रिए आप अपनी सर्च को रिफ़ाइन कर सकते हैं।
आर्टिस्ट पेज मिल जाने पर URL को कॉपी कर लें–वही आपके आर्टिस्ट पेज का लिंक होगा!
Sign Up