DistroKid के Musician Plus और Ultimate अकाउंट्स के तहत आपको Spotify, Apple Music, iTunes और Amazon के अनुमानित दैनिक आँकड़ों का एक्सेस प्राप्त हो जाता है।
कभी-कभी दैनिक आँकड़ों में दिए नंबर आपकी मासिक आय की स्टेटमेंट में दिखाए आँकड़ों से कुछ अलग होते हैं। कभी-कभी वे ज़ीरो भी हो सकते हैं। फ़िक्र न करें! यह होता रहता है, और इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।
आमतौर पर इसके लिए स्ट्रीमिंग सेवाओं के DistroKid (API) को रिपोर्ट करने के तरीके में कोई गड़बड़ ज़िम्मेदार होती है, और इस तरह की समस्याओं का समाधान आमतौर पर 24 घंटे के अंदर-अंदर हो जाता है।
साथ ही, आपको यह भी याद रखना चाहिए कि अनुमानित आँकड़े और कमाई की रिपोर्ट्स बिल्कुल अलग-अलग सिस्टम से आती हैं, और इन दोनों के बीच आने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव से स्ट्रीम्स/बिक्री से होने वाली आपकी असली कमाई पर रत्ती भर असर नहीं पड़ता।
Sign Up