DistroKid की बदौलत Facebook और Instagram पर आप अपने म्यूज़िक को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं ताकि आपके फ़ैन्स उसका इस्तेमाल स्टोरीज़ और रील्स में कर सकें। अपने म्यूज़िक से आप अपनी Facebook और Instagram प्रोफ़ाइलों को लिंक भी कर सकते हैं ताकि उन सर्विसेस पर आपके फ़ैन्स आपकी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइलों को आसानी से ढूँढ पाएँ।
अपने Facebook और Instagram आर्टिस्ट पेजों को DistroKid पर लिंक करने के लिए अपना म्यूज़िक रिलीज़ करते समय अपलोड फ़ॉर्म में अपने Facebook और Instagram URL डाल दें।
अपनी Instagram प्रोफ़ाइल का URL ढूँढना
Instagram पर आपकी प्रोफ़ाइल का URL कुछ ऐसा दिखाई देता है: https://instagram.com/YOURINSTAGRAMHANDLE
उदाहरण के लिए, Instagram पर अगर आपका हैंडल नेम @DistroKid है, तो आपका Instagram URL ये होगा:
https://instagram.com/DistroKid
अपना Facebook URL ढूँढना
Facebook पर आपका URL कुछ ऐसा दिखाई देता है: https://facebook.com/ YOURUSERNAME
अपने ब्राउज़र के ज़रिए Facebook पर अपना यूज़रनेम आप ऐसे ढूँढ सकते हैं:
- अपने Facebook अकाउंट में लॉग-इन करें
- ऊपर बाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर और नाम पर क्लिक कर दें
- आपका यूज़रनेम आपके ब्राउज़र के एड्रेस बार में दिखाई दे जाएगा
Sign Up