DistroKid के साथ अपने म्यूज़िक को Audiomack पर डिस्ट्रीब्यूट करना बच्चों के खेल जैसा है! अपने म्यूज़िक को Audiomack पर डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए पहले आपको अपने Audiomack अकाउंट को अपने DistroKid अकाउंट से लिंक करना होगा।
अपने Audiomack अकाउंट को अपने DistroKid अकाउंट से लिंक करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक कर दें। वहाँ पहुँचकर "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक करके फिर "Audiomack से कनेक्ट करो" पर क्लिक कर दें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/audiomack-connect।
इस पेज पर लैंड करके उस आर्टिस्ट पर क्लिक कर दें, जिसे आप लिंक करवाना चाहते हैं। उसके बाद, "कनेक्ट करो" बटन पर क्लिक कर दें। ये सुनिश्चित कर लें कि अपने मनचाहे आर्टिस्ट के लिए आपने सही Audiomack अकाउंट में लॉग-इन किया हुआ है।
उसके बाद आपको Audiomack पर भेज दिया जाएगा, जहाँ आपको अपने Audiomack अकाउंट के DistroKid एक्सेस को ऑथराइज़ करना होगा।
लिंक हो जाने के बाद अपलोड फ़ॉर्म के "एल्बम एक्स्ट्रास" सेक्शन में Audiomack को सिलेक्ट करके आप Audiomack को कोई नई रिलीज़ भेज सकते हैं। Audiomack को अपनी मौजूदा रिलीज़ भेजने के लिए अपनी पुरानी रिलीज़ के इंडिविजुअल एल्बम पेजों पर जाकर नीचे स्क्रॉल करते-करते "एक्स्ट्रा फ़ीचर्स" सेक्शन में चले जाएँ और Audiomack को सिलेक्ट कर लें।
किसी Audiomack अकाउंट को DistroKid से डिसकनेक्ट करना
किसी Audiomack अकाउंट को अपने DistroKid अकाउंट से डिसकनेक्ट करने के लिए आप अपने Audiomack Connect पेज पर जाकर "डिस्कनेक्ट करो" पर क्लिक कर सकते हैं।
Sign Up