प्लेलिस्ट का पहिया DistroKid द्वारा बनाया गया एक कमाल का प्रमोशनल टूल है, जिसके ज़रिए आर्टिस्टों को हमारी Spotify प्लेलिस्ट में फ़ीचर होने का मौका मिलता है! प्लेलिस्ट के पहिये को घुमाकर आप यहाँ दिखाई देने वाली Spotify प्लेलिस्ट में फ़ीचर हो सकते हैं: https://open.spotify.com/playlist/6JEeYPPBNqZNOTmZqJFeSD।
प्लेलिस्ट के पहिये को आप दिन में एक बार और एक स्पिन सेशन में तीन बार घुमा सकते हैं। तीन में से आपका बेस्ट स्पिन प्लेलिस्ट में आपके स्लॉट नंबर के तौर पर सेव हो जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आपके तीन स्पिन का बेस्ट रिज़ल्ट 23 था, तो प्लेलिस्ट में आपका गाना भी 23वें नंबर पर ही काबिज़ होगा।
प्लेलिस्ट में आपका ट्रैक तब तक बना रहेगा, जब तक कि स्पिन में किसी और का आपके वाला ही नंबर नहीं आ जाता। अगर स्पिन करके किसी और का भी आपके वाला नंबर आ जाता है, तो प्लेलिस्ट से बाहर होते ही आप दोबारा स्पिन कर सकते हैं।
पहिया घुमाना
अपने गाने को हमारी Spotify प्लेलिस्ट में ले जाने के लिए प्लेलिस्ट के पहिये को ऐसे घुमाया जा सकता है:
- DistroKid में साइन-इन करके इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/wheel।
- प्लेलिस्ट में फ़ीचर करवाने के लिए DistroKid पर अपलोड किए अपने किसी गाने को चुन लें।
- अपना गाना चुनने के बाद बड़े से "Spotify से कनेक्ट करो" बटन पर क्लिक कर दें।
- अपने Spotify अकाउंट को कनेक्ट कर लेने के बाद बड़े से "पहिया घुमाओ" बटन पर क्लिक करके पहिये को घुमा दें। अपना बेस्ट रिज़ल्ट पाने के लिए तीन बार स्पिन करके देखें।
- तीसरे स्पिन के बाद आपको अपना बेस्ट रिज़ल्ट और नतीजतन प्लेलिस्ट में अपने गाने की पोज़ीशन दिखाई दे जाएगी। प्लेलिस्ट को खोलकर अपने गाने को आप उसी पोज़ीशन में पाएँगे!
Sign Up