Vevo पर फ़िलहाल आर्टिस्ट अपने Vevo चैनलों को एक्सेस नहीं कर सकते, लेकिन आपकी ओर से Vevo को अवतार इमेज, बैनर इमेज, और चैनल डिस्क्रिप्शन सबमिट करने में आपकी मदद करके हमें खुशी होगी।
अगर आपका अवतार, बैनर इमेज, और चैनल डिस्क्रिप्शन तैयार हैं, तो हमारी सपोर्ट टीम से कॉन्टैक्ट करके अपना Vevo चैनल अपडेट करवा लें। चैनल अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट हो जाने के बाद इमेज और डिस्क्रिप्शन को आपके Vevo चैनल पर दिखाई देने में 1-5 कार्यदिवस तक लग सकते हैं।
अवतार और बैनर इमेज की कसौटियाँ
आपकी Vevo अवतार इमेज को 800x800 पिक्सेल की JPG फ़ाइल होना चाहिए।
आपके Vevo बैनर को भी 2048x1152 पिक्सेल की JPG फ़ाइल होना चाहिए।
अपनी बैनर इमेज को उसी हिसाब से साइज़ करने के लिए आप इस टेम्पलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं (इमेज डाउनलोड करने के लिए राइट क्लिक करें):

Vevo चैनल डिस्क्रिप्शन की कसौटियाँ
ये रही Vevo चैनल डिस्क्रिप्शन की कसौटियाँ:
- 1000 कैरेक्टर या उससे कम।
- किसी और सर्विस (जैसे Spotify या Apple) का कोई ज़िक्र नहीं।
- किसी और आर्टिस्ट का कोई ज़िक्र नहीं। उदाहरण: "The Beatles और Drake से मुझे इंस्पिरेशन मिलती है", या फिर "मैंने Madonna के साथ कोलैबरेट किया था।" इसे कीवर्ड फ़्लडिंग समझकर सर्विसेस आपकी बायो या डिस्क्रिप्शन को हटा सकती हैं।
- "अबाउट" सेक्शन में डेट वाली कोई इनफ़ॉर्मेशन न डालें। उदाहरण: "मेरी नई एल्बम 31 जुलाई 2022 को आ रही है" या "मेरी लेटेस्ट एल्बम 2 महीने पहले रिलीज़ हुई थी।"
Sign Up