DistroVid पर कोई वीडियो अपलोड करते समय अपने वीडियो को लिंक करवाने के लिए आप किसी मौजूदा Vevo चैनल को स्पेसिफ़ाई कर सकते हैं, या फिर हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर खास आपके लिए एक ब्रैंड न्यू Vevo चैनल बनाने की रिक्वेस्ट भी सबमिट कर सकते हैं।
कोई मौजूदा Vevo चैनल डालना
अपने वीडियो अपलोड के लिए कोई मौजूदा Vevo चैनल एंटर करने के लिए अपलोड फ़ॉर्म में "Vevo चैनल" सेक्शन के नीचे "जी हाँ - मेरा एक VEVO चैनल है" को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, माँगे जाने पर अपने मौजूदा चैनल का नाम डाल दें।
कोई नई Vevo चैनल रिक्वेस्ट करना
अपने आर्टिस्ट नेम के लिए अगर आपका कोई मौजूदा Vevo चैनल नहीं है, तो आपके पहले वीडियो की अपलोड रिक्वेस्ट भेजकर DistroVid आपके लिए एक चैनल बनवा देगा। अपलोड फ़ॉर्म में "जी नहीं - मेरा कोई मौजूदा VEVO चैनल" नहीं है को सिलेक्ट करके आप ये बता सकते हैं कि अपने वीडियोज़ के लिए आप एक नया चैनल बनवाना चाहते हैं।
जेनरेट होने वाला हर चैनल नेम आपके आर्टिस्ट नेम पर आधारित होता है। अगर वो चैनल नेम पहले ही इस्तेमाल में है, तो हो सकता है किसी और चैनल नेम के लिए हमें एक नई रिक्वेस्ट को दोबारा सबमिट करना पड़े।
ओरिजिनल चैनल के इस्तेमाल में होने पर एक नया Vevo चैनल बनाना
अगर शुरुआती रिक्वेस्ट के लिए बनाया गया चैनल नेम पहले ही इस्तेमाल किया जा रहा चैनल नेम पाया जाता है, तो हमें किसी और चैनल नेम वाली एक नई रिक्वेस्ट भेजनी होगी।
आमतौर पर इस स्थिति में सबसे बेस्ट प्रैक्टिस नए नाम में "म्यूज़िक" या "ऑफ़िशियल" ऐड करना होता है ताकि आपके चैनल और मौजूदा चैनल में फ़र्क किया जा सके। ये ज़रूरी नहीं कि आपका चैनल नेम और आर्टिस्ट नेम एकदम मैच हों।
चैनल नामों को दो अहम कसौटियों पर खरे उतरना चाहिए:
- चैनल नेम 16 कैरेक्टर से ज़्यादा नहीं हो सकता। इस लिमिट में चैनल नेम के अंत में जुड़ा हुआ VEVO काउंट नहीं होता।
- चैनल के नाम में स्पेशल करैक्टर या पंक्चुएशन नहीं आना चाहिए।
चैनल नेम्स में रोमन अक्षरों के बड़े-छोटे होने से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। उदाहरण के लिए, ये दो चैनल नेम्स एक ही चैनल माने जाएँगे:
- ARTISTNAMEVEVO
- artistnameVEVO
अगर आपके आर्टिस्ट नेम में "the" शब्द आता है, तो आमतौर पर चैनल नेम से उसे हटा दिया जाता है ताकि आपकी कैरेक्टर लिमिट क्रॉस न हो जाए। उदाहरण के लिए, TheBandVEVO को छोटा करके BandVEVO किया जा सके।
Sign Up