आपके म्यूज़िक को आपसे बेहतर कोई नहीं जानता! इंटेंसिटी और EQ सेटिंग्स को अपने हिसाब से चुन लें। ज़्यादा ब्राइट EQ सेटिंग से आपके वोकल्स ज़्यादा स्पष्ट हो जाएँगे, जब कि ज़्यादा वॉर्म EQ सेटिंग से आपके बेस को बढ़ावा मिलेगा। ऊँची इंटेंसिटी के चलते ज़्यादा प्रोसेसिंग और कम्प्रेशन के साथ आपके ट्रैक की वॉल्यूम में बढ़ोतरी आ जाएगी। कम इंटेंसिटी की बदौलत आपके ट्रैक से कानों को सुकून मिलेगा। ज़्यादातर यूज़र न्यूट्रल EQ वाली मध्यम इंटेंसिटी का चयन करना पसंद करते हैं, लेकिन ज़रूरी नहीं कि आप भी वैसा ही करें!
गौरतलब है कि कई स्ट्रीमिंग सेवाएँ आपके मास्टर्ड ट्रैक की लाउडनेस में फ़ेरबदल कर सकती हैं, लेकिन कुछ सेवाएँ ऐसा नहीं भी करतीं, और इसमें कोई दिक्कत नहीं है! इससे तो बस उनके श्रोताओं के लिए सभी ट्रैक्स में एक समान लाउडनेस सुनिश्चित हो जाती है। एक बार फिर, हमारा यही सुझाव है कि किसी आम वॉल्यूम सेटिंग पर सुनने में ठीक लगने वाली सेटिंग को ही चुनें।
Sign Up