किसी एल्बम को "वॉटरफ़ॉल" स्टाइल (यानी कि पूरी एल्बम रिलीज़ हो जाने तक तय तारीखों पर जब एल्बम पेज हाल ही में रिलीज़ होने वाले ट्रैक्स से पॉप्युलेट हो जाता है) में तो फ़िलहाल रिलीज़ नहीं किया जा सकता, लेकिन इसी रणनीति में थोड़ा फेरबदल करके DistroKid पर आप कई अपलोड कर सकते हैं। इस रणनीति के तहत समय के साथ-साथ आप सिंगल रिलीज़ करके बाद में उन सभी को एक फ़ुल एल्बम अपलोड के तौर पर कंपाइल कर सकते हैं।
DistroKid के ज़रिए ऐसा दो तरह से किया जा सकता है।
पहला तो ये कि सिंगल्स वाली पूरी की पूरी एल्बम को अपलोड करके उस पूरी एल्बम के लिए आप फ़्यूचर की प्लान्ड रिलीज़ डेट सेट कर सकते हैं। इससे एल्बम के सभी ट्रैक्स के लिए ISRC जेनरेट हो जाएँगे। एल्बम के अपलोड होने के बाद सिंगल्स को आप अलग-अलग, उनकी अपनी-अपनी रिलीज़ डेट्स के साथ भी अपलोड कर सकते हैं। ऐसे में, पूरी एल्बम अपलोड करते समय आप जेनरेट हो चुके ISRC भी एंटर कर सकते हैं। इन ISRC को अपलोड फ़ॉर्म में "क्या आपके पास पहले से ही ISRC कोड है?" ऑप्शन के ज़रिए भी एंटर किया जा सकता है।
दूसरा तरीका ये है कि DistroKid पर अलग-अलग अपलोड करके आप सबसे पहले अपने सिंगल्स को एक-एक करके अपलोड कर दें, और फिर इन सिंगल्स के लिए जेनरेट होने वाले ISRC का इस्तेमाल बाद में पूरी एल्बम अपलोड करने के लिए कर लें।
दोनों ही सूरतों में, एल्बम के रिलीज़ होते ही आप या तो सिंगल्स को स्टोर्स से डिलीट कर सकते हैं, या फिर उन्हें एल्बम के साथ-साथ लाइव भी रख सकते हैं!
Sign Up