वीडियो अपलोड न होने के कई कारण होते हैं, जैसे कि अनसपोर्टेड कोडेक्स या फ़ाइल टाइप, लेकिन वीडियो अपलोड में आने वाले एरर या विफलता की सबसे आम वजह खराब इंटरनेट कनेक्शन ही होता है।
मुमकिन हो तो हम वायर्ड कनेक्शन के इस्तेमाल का सुझाव देते हैं, क्योंकि ऑडियो फ़ाइल अपलोड्स की तुलना में आमतौर पर वीडियो फ़ाइलें कहीं बड़ी होती हैं, और कोई भी पैकेट लॉस या कनेक्शन टाइमआउट (फिर भले ही वह महज चंद सेकंड का ही क्यों न हो) अपलोडिंग एरर का सबब बन सकता है। अपलोड करने से पहले आप अपने ब्राउज़र के कैश और कुकीज़ को भी डिलीट करके देख सकते हैं।
आमतौर पर स्ट्रीमिंग सेवाओं की तकनीकी फ़ाइल कसौटियों पर खरे न उतरने वाले अपलोड्स में भी हमें एरर मैसेज दिखाई दे जाते हैं। अनसपोर्टेड वीडियो फ़ाइल टाइप, कम्प्रेशन कोडेक, या डाइमेंशन्स का इस्तमाल न करने वाले अपलोड्स में एरर आ सकता है।
सपोर्टेड वीडियो फ़ाइल टाइप्स, कोडेक्स और डाइमेंशन्स की पूरी सूची के लिए वीडियो फ़ाइल विशिष्टताओं से संबंधित इस आर्टिकल को देखें।
अगर आपके इंटरनेट कनेक्शन में कोई दिक्कत नहीं है और आपकी वीडियो फ़ाइल सभी तकनीकी शर्तों को पूरा करती है, लेकिन फिर भी अपलोड करने में आपको समस्या आ रही है, तो हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें। वीडियो अपलोड करते समय आपको आने वाली किसी भी परेशानी का हल करके हमें अच्छा लगेगा।
Sign Up