Tidal ने लॉन्च किया है Tidal Artist Home, जो उनके प्लेटफ़ॉर्म पर अपना कैटलॉग देखने के लिए अपनी प्रोफ़ाइल मैनेज करने और सॉन्गराइटर टूल्स इस्तेमाल करने के लिए बना एक आर्टिस्ट एक्सेस पोर्टल है।
DistroKid के ज़रिए अपनी Tidal Artist प्रोफ़ाइल को आप ऐसे क्लेम कर सकते हैं:
- DistroKid में साइन-इन करें।
- ऊपर दाईं ओर मौजूद DistroKid फ़ीचर्स मेन्यू पर क्लिक कर दें।
- "स्पेशल एक्सेस" पर क्लिक कर दें।
- "Tidal Artist Home" पर और फिर "Get Started" पर क्लिक कर दें।
- Tidal द्वारा प्रोवाइड की गईं इंस्ट्रक्शन्स को फ़ॉलो करके अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को एक्सेस करें।
Tidal पर अपनी प्रोफ़ाइल को मैनेज करना
Tidal Artist Home की बदौलत आर्टिस्ट इस बात का फ़ैसला कर पाते हैं कि Tidal पर अपने सुनने वालों को वो किस अंदाज़ में दिखाई देंगे।
अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को क्लेम करके आप अपनी प्रोफ़ाइल इमेज, बायो, और सोशल लिंक्स जैसी अहम जानकारी को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। साथ ही, Tidal पर अपने म्यूज़िक की परफ़ॉर्मेन्स के बारे में आप अहम जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
Tidal पर गलत कंटेंट को आप कभी भी चंद सेकंड में रिपोर्ट कर सकते हैं, टीम मेम्बर्स को इन्वाइट कर सकते हैं, और फ़्यूचर में आर्टिस्टों के लिए Tidal द्वारा बनाई जाने वाली हर चीज़ का एक्सेस पा सकते हैं।
Sign Up