सारे टैक्स डॉक्यूमेंट डिलीवर करवाने के लिए DistroKid और Zenwork Tax1099 एक साथ मिलकर काम करते हैं। ऑनलाइन डिलीवरी के ज़रिए उन टैक्स फ़ॉर्म को डिलीवर करवाने के लिए Tax1099 पर अब इंडिविजुअल सहमति अनिवार्य है।
xForce के ज़रिए अपने फ़ॉर्म 1099 या 1042 की इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी के लिए अपने सेल्फ़-सर्विस पोर्टल, Zenwork, को दी जाने वाली आपकी सहमति के सिलसिले में अपने टैक्स फ़ॉर्म प्राप्त करने से पहले आपको statements@tax1099.com से ईमेल आ जाएगा।
अपने टैक्स डॉक्यूमेंट्स की ई-डिलीवरी के लिए अपनी सहमति व्यक्त करने के सिलसिले में प्लीज़ Tax1099 के इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।
आपका टैक्स फ़ॉर्म तैयार होते ही आपको इस एड्रेस से ईमेल आ जाएगा: statements@tax1099.com। ईमेल में जाकर "Consent Now" पर क्लिक करके आप एक अस्थायी पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।
टैक्स, टैक्स फ़ॉर्म, टैक्स कटौती आदि के बारे में DistroKid कोई जानकारी मुहैया नहीं करा सकता। हम समझ सकते हैं कि टैक्स प्रोसेस कंफ़्यूज़िंग हो सकते हैं, तो टैक्स को लेकर अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं, तो गाइडेंस और मदद पाने के लिए आप अपने CA से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।
Sign Up