कमाई की रिपोर्ट सभी 14 लेख देखें

  • मुझे पेमेंट कब और कैसे मिलेगी?

    कमाई की रिपोर्ट और विथड्रॉअल तब उपलब्ध होते हैं, जब स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर्स से होने वाली कमाई को DistroKid प्रोसेस कर देता है। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ आपकी कमाई की रिपोर्ट हर 1-2 महीने बाद भेजती हैं, और ये रिपोर्ट कुछ महीने पहले हुई स्ट्रीम्स या सेल्स को दर्शाती हैं। ज़्यादातर सर्विसेज़ से होने वाली कमाई आमतौर पर आपकी रिलीज़ के लाइव होने के लगभग 3 महीने बाद ही आपके अकाउंट में दिखाई देती है।

    कुछ सर्विसेज़ कमाई की रिपोर्ट और भी लंबे अंतराल पर भेजती हैं, जैसे कि साल में एक-दो बार। ध्यान दें कि सर्विसेज़ आपकी कमाई की रिपोर्ट उसी दिन नहीं भेज देती हैं और न ही वो किसी तय तारीख पर पेमेंट करती हैं।

    साथ ही साथ, ये भी ध्यान रखिये कि कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ किसी भी ट्रैक को मॉनिटाइज़ करने के लिए एक कम से कम स्ट्रीम्स की संख्या सेट कर सकती हैं, जिसके बाद ही वह ट्रैक कमाई शुरू करेगा।
     

    DistroKid को पेमेंट मिलने का समय

    स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ अलग-अलग समय पर डिस्ट्रीब्यूटर्स को पेमेंट भेजती हैं। हो सकता है कि DIstroKid को आपकी पेमेंट पहले मिल जाए लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती। अगर आप किसी और डिस्ट्रीब्यूटर प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं, तो मुमकिन है कि किसी सर्विस से उसे DistroKid से पहले या बाद में पेमेंट मिले।

    ध्यान दें कि ऐसा ज़रूरी नहीं है कि महीने की कमाई की रिपोर्ट भेजने वाली सर्विसेज़ महीने के एक ही दिन रिपोर्ट भेजें, जिसके चलते पेमेंट मिलने कि तारीख थोड़ी इधर-उधर हो सकती है।

    ध्यान रखिये कि कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ किसी भी ट्रैक को मॉनिटाइज़ करने के लिए एक कम से कम स्ट्रीम्स की संख्या सेट कर सकती हैं, जिसके बाद ही वह ट्रैक कमाई शुरू करेगा। उदाहरण के तौर पर आप Spotify की ट्रैक मॉनिटाइज़ेशन पॉलिसी पर विस्तृत जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं: https://support.spotify.com/in-hi/artists/article/track-monetization-eligibility/

     

    कमाई का विथड्रॉअल

    अपनी कमाई विथड्रॉ करने के लिए अपने DistroKid अकाउंट पर साइन-इन करके इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/bank

    रिक्वेस्ट किए गए विथड्रॉअल को ट्रैक करने के बारे में और जानने के लिए कृपया इस आर्टिकल को देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/16501620089747

    Go to article
  • मेरी कमाई से DistroKid कितनी कमीशन काटता है?

    आपकी कमाई के तौर पर स्टोर्स से मिलने वाली रकम का कोई हिस्सा DistroKid की जेब में नहीं जाता। जब स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर्स से हमें आपकी कमाई की रिपोर्ट मिलती है, तो उस कमाई का 100% हम सीधे आपके DistroKid Bank में डाल देते हैं। हमारा यही मानना है कि स्ट्रीम्स/सेल्स से होने वाली आपकी कमाई के किसी भी हिस्से पर आपके डिस्ट्रीब्यूटर का कोई हक नहीं बनता। आखिर वो पैसा आपने कमाया है, डिस्ट्रीब्यूटर ने नहीं।

    DistroKid तभी कमीशन लेती है, जब अपनी किसी भी रिलीज़ के लिए आप वैकल्पिक "सोशल मीडिया पैक" एल्बम एक्स्ट्रा को चुनते हैं। ये सर्विस आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले YouTube और TikTok वीडियोज़ की पहचान करके उन वीडियोज़ के लिए मॉनेटाइज़ेशन शुरू कर देती है। इस मॉनेटाइज़ेशन से जेनरेट होने वाला 20% रेवेन्यू रखकर बाकी का 80% हम आपको दे देते हैं। हाँ, Spotify और iTunes जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और म्यूज़िक स्टोर्स से होने वाली कमाई से बैंकिंग फ़ीस और टैक्स-वैक्स काटकर बचे 100% हिस्से के आप ही हकदार रहते हैं।

     

    विथड्रॉअल फ़ीस और टैक्स कटौती

    अपनी कमाई विथड्रॉ करते समय आपको हमारे पेमेंट प्रोसेसर, Tipalti, को थोड़ा-बहुत टैक्स और फ़ीस अदा करनी पड़ सकती है। ये फ़ीस विथड्रॉअल के तरीके पर निर्भर करती है। और जानकारी के लिए ये आर्टिकल देखें: अपने पैसे निकालते समय क्या मुझे कोई शुल्क अदा करना होता है?

    टैक्स कटौती दरें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आप कहाँ रहते हैं। अधिक जानकारी के लिए Tipalti के इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: टैक्स कटौती दरें। टैक्स वगैरह के बारे में DistroKid आपको ज़्यादा जानकारी नहीं दे पाएगा। टैक्स को लेकर अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं, तो आप अपने CA से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।

    Go to article
  • स्ट्रीमिंग सेवाएँ हर स्ट्रीम के बदले कितने पैसे देती हैं?
    स्ट्रीमिंग सर्विसेस से मिलने वाले रेट्स पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता, और हम उनमें कोई फेरबदल भी नहीं कर सकते। हम तो आपको वही राशी भेज देते हैं, जो सर्विसेस से हमें मिलती है। आपकी स्ट्रीम्स/सेल्स के बदले सर्विसेस से मिलने वाली आपकी 100% कमाई को DistroKid ने हमेशा आपको भेजा है, और आगे भी हम ऐसा ही करते रहेंगे। हाँ, उसमें से बैंकिंग फ़ीस/लागू टैक्स को हम ज़रूर काट लेते हैं।

     

    स्ट्रीमिंग रेट्स में इतना फ़र्क क्यों होता है?

    स्ट्रीमिंग रेट्स में फ़र्क इसलिए होता है कि आपकी बकाया अमाउंट का हिसाब लगाने के लिए सर्विसेस कई फ़ैक्टर्स का इस्तेमाल करती हैं, और इन रेट्स को जोड़ने का तरीका सर्विस दर सर्विस अलग होता है। रेट्स का हिसाब लगाने के लिए सर्विसेज़ द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कई पैमानों में से कुछ हैं:

    • स्ट्रीम्स/डाउनलोड्स का नंबर

    • इलाका

    • सब्सक्रिप्शन टाइप (फ़्री vs. पेड सब्सक्रिप्शन)

    • ऐड/सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू

    प्रो राटा मॉडल

    ज़्यादातर सर्विसेस कमाई को प्रो राटा मॉडल के तहत डिस्ट्रीब्यूट करती हैं। इस मॉडल के तहत किसी प्रोडक्ट टियर से होने वाले समूचे रेवेन्यू को एक-साथ पूल करके उस रेवेन्यू का एक तय हिस्सा आर्टिस्टों के लिए अलग रख दिया जाता है। बचे हुए रेवेन्यू को फिर गानों को उस प्रोडक्ट टियर के लिए होने वाली कुल स्ट्रीम्स में उनके हिस्से के आधार पर दिया जाता है।

    उदाहरण:

    एक महीने में कुल 1 करोड़ स्ट्रीम्स हासिल करने वाले पेड सब्सक्रिप्शन टियर में डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए किसी सर्विस के पास $1,000 हैं। उन 1 करोड़ स्ट्रीम्स में से मान लीजिए आपके गाने को 1,500 बार स्ट्रीम किया गया था।

    • 1,500/1,00,00,000*$1,000= $0.15 बकाया

    ध्यान दें कि ऊपर दिया उदाहरण किसी असली सर्विस पर आधारित नहीं है, और प्रो राटा मॉडल अप्लाई करने का हर सर्विस का अपना खुद का एक तरीका होता है। उदाहरण के लिए, Spotify ने एक बढ़िया वीडियो तैयार किया है, जिसमें ये समझाया गया है कि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर कमाई को कैसे जोड़ा जाता है: Spotify आपकी पेमेंट का हिसाब कैसे लगाता है?

    सेल्स vs. स्ट्रीम्स

    स्ट्रीमिंग की जगह डिजिटल डाउनलोड्स की सेल करने वाली सर्विसेज़ आमतौर पर उस सेल की एक परसेंटेज लेती हैं, जो अक्सर 30% तक होती है, जबकि बाकी की 70% अमाउंट उस आर्टिस्ट की जेब में जाती है। लेकिन ये परसेंटेज सर्विस दर सर्विस अलग होती है।

    Go to article
  • किसी रिलीज़ को डिलीट करने पर क्या मुझे उससे हुई कमाई मिलेगी?

    जी हाँ, डिलीट की गई किसी रिलीज़ के लिए आपको तब तक की अपनी बकाया कमाई मिलती रहेगी, जब तक स्ट्रीमिंग सेवाओं पर वो लाइव थी। ये कमाई आपके DistroKid Bank अकाउंट में भेज दी जाएगी।

    Go to article
  • कमाई देखने के लिए DistroKid Bank का प्रयोग करना

    अपना DistroKid Bank एक्सेस करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके या तो टॉप बैनर में मौजूद "Bank" पर क्लिक कर दें या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/bank

    अपने DistroKid Bank में अपनी टोटल अर्निंग्स, विथड्रॉल, और विथड्रॉ की गईं कुल कमाई के साथ-साथ आप DistroKid की ओर से बकाया विथड्रॉल के लिए उपलब्ध अमाउंट को भी देख सकते हैं।

    अपनी कमाई के बारे में और विस्तार में जानने के लिए अपने DistroKid Bank पेज पर जाकर "समूची जानकारी देखें" पर क्लिक कर दें।

     

    आपकी कुल कमाई वाला सेक्शन

    DistroKid Bank का पहला सेक्शन "कुल कमाई" वाला सेक्शन होता है। इस सेक्शन में आपको अपने अकाउंट के सभी आर्टिस्टों की ऑल-टाइम टोटल अर्निंग्स दिखाई दे जाएँगी। साथ ही, अपनी अर्निंग्स के ब्रेकडाउन को आप आर्टिस्ट, सॉन्ग, या सर्विस के आधार पर भी एक्सेस कर सकते हैं।

     

    आपका कुल विथड्रॉअल वाला सेक्शन

    आपके DistroKid Bank का दूसरा सेक्शन "विथड्रॉल " सेक्शन होता है। इस सेक्शन में जाकर आप अपने अकाउंट से किए गए सभी विथड्रॉल की पूरी राशी देख सकते हैं। "सभी विथड्रॉल देखें" पर क्लिक करके आप अपने अकाउंट के विथड्रॉअल की तारीक दर तारीक हिस्ट्री के साथ-साथ हर विथड्रॉअल अमाउंट (बैंकिंग फ़ीस और लागू टैक्स हटाकर) को भी देख सकते हैं।

     

    "आपकी बकाया राशि" सेक्शन

    आपके DistroKid Bank का तीसरा सेक्शन "आपकी बकाया राशि..." होता है, जहाँ आप अपने अकाउंट से विथड्रॉ की जाने वाली राशी को देख सकते हैं। अपनी कमाई को विथड्रॉ करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/39076091905555

    Go to article
  • ये चेक करना कि आपके गाने को कितनी बार स्ट्रीम और डाउनलोड किया गया है

    अपनी रिलीज़ के लिए टोटल स्ट्रीम और डाउनलोड देखने के लिए DistroKid में साइन-इन करके https://distrokid.com/bank पर टॉप नेविगेशन बार में मौजूद "Bank" पर क्लिक करके अपने DistroKid Bank को एक्सेस कर लें। उसके बाद, "समूची जानकारी देखें" वाले नीले बटन पर क्लिक कर दें।

    ऐसा करके आप एक Bank डिटेल्स पेज पर पहुँच जाएँगे, जहाँ आप कई सारे कॉलम देख सकते हैं। इनमें से आपकी रिलीज़ की स्ट्रीम्स या डाउनलोड्स का आँकड़ा दिखाना वाले कॉलम का टाइटल "क्वांटिटी" होगा।

    आपकी सर्विस के आधार पर क्वांटिटी वाले इस कॉलम में आपको या तो अपनी स्ट्रीम्स या फिर अपने डाउनलोड/सेल्स दिखाई दे जाएँगी। ये वो सर्विसेस हैं, जो डाउनलोड रिपोर्ट करती हैं (इन्हें छोड़कर बाकी सभी सर्विसेस को स्ट्रीमिंग सर्विसेस माना जाता है):

    • iTunes

    • Beatport

    • Amazon (Amazon वेबस्टोर पर की गईं पर्चेस)

    • MediaNet

    • TIDAL डाउनलोड्स

     

    स्ट्रीमिंग/सेल्स डेटा वाली किसी स्प्रेडशीट को डाउनलोड करना

    "समूची जानकारी देखें" पेज के ऊपर दाईं ओर मौजूद डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी पूरी डिटेल्ड जानकारी वाली .tsv फ़ाइल को आप कभी भी रिक्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसा करके आप उस फ़ाइल के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएँगे।

    अगर स्प्रेडशीट में शामिल होने वाले रिकॉर्ड 50,000 से कम हैं, तो फ़ाइल उसी पेज से प्रोसेस होकर डाउनलोड हो जाएगी।

    अगर स्प्रेडशीट में शामिल होने वाले रिकार्ड्स की संख्या 50,000 से ज़्यादा है, तो अपनी रिपोर्ट जेनरेट करने से पहले उस पेज पर आप फ़िल्टर सेट कर सकते हैं। इन फ़िल्टर्स में तारीखें, स्टोर्स, आर्टिस्ट, रिलीज़, और विथड्रॉअल शामिल होते हैं। अपने मनचाहे फ़िल्टर सिलेक्ट कर लेने के बाद जेनरेट होने वाली रिपोर्ट को रिक्वेस्ट करने के लिए "ठीक है" पर क्लिक कर दें।

    रिपोर्ट रिक्वेस्ट करते ही उसे जेनरेट करने के लिए प्रोसेसिंग चालू हो जाएगी। प्रोसेसिंग पूरी होकर आपकी फ़ाइल डाउनलोड के लिए तैयार होते ही आपको ईमेल के ज़रिए बता दिया जाएगा। उस ईमेल में आपके रिपोर्ट्स पेज का लिंक होगा, जहाँ वो फ़ाइल डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। डाउनलोड के लिए उपलब्ध रिपोर्ट्स को देखने के लिए आप सीधे https://distrokid.com/bank/priority पर भी जा सकते हैं।

    प्लीज़ ध्यान दें कि जेनरेट की गईं रिपोर्ट्स सिर्फ़ 7 ही दिनों के लिए उपलब्ध होती हैं। 7 दिन बीत जाने के बाद अगर कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है, तो आपको एक नई रिपोर्ट जेनरेशन रिक्वेस्ट डालनी होगी।

    Go to article
सभी 14 लेख देखें

अपनी कमाई निकालना सभी 8 लेख देखें

  • Tipalti पर पेमेंट प्रेफ़रेंस डालना

    जब आपकी अर्निंग्स बकाया होती हैं, तो आपके DistroKid अकाउंट के Bank टैब में DistroKid आपसे अपनी पेमेंट प्रेफ़रेंस डालने को कहता है। इससे पहले आपसे अपनी प्रेफ़रेंस एंटर करने के लिए नहीं कहा जाएगा।

    इन प्रेफ़रेंस को एंटर करने या फिर उनमें बदलाव करने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करके या तो "पेमेंट मेथड" को सिलेक्ट कर लें, या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/payouts/

    वहाँ पहुँचकर आपको ये काम करने होंगे:

    1. माँगी गई सारी कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन एंटर कर दें।
    2. अपना मनचाहा पेमेंट मेथड चुन लें।
    3. ज़रूरी टैक्स फ़ॉर्म सिलेक्ट करके उन्हें भर दें। अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं, तो "Need Help? Start the tax form questionnaire" पर क्लिक कर दें।

    ध्यान दें: टैक्स-संबंधी सवाल-जवाब के सिलसिले में हम आपकी कोई मदद नहीं कर पाएँगे। टैक्स-संबंधी किसी भी समस्या के लिए गाइडेंस या सहायता पाने के लिए प्लीज़ किसी CA से सलाह लें।

    Go to article
  • अपनी कमाई विथड्रॉ करना

    https://distrokid.com/bank पर जाकर "कमाई विथड्रॉ करें" पर क्लिक करके आप कभी भी अपनी कमाई हुई रकम को निकाल सकते हैं।

    अगर आपको ये बटन दिखाई नहीं दे रहा, तो मुमकिन है कि https://distrokid.com/payouts/ पर जाकर आपको अपने पेआउट मेथड में बदलाव करने पड़ें। अगर आपकी कमाई विड्रॉअल की न्यूनतम राशि ($6 USD) और/या आपके द्वारा सिलेक्ट किए गए मोड ऑफ़ पेमेंट से जुड़ी विड्रॉअल फ़ीस से कम है, तो भी आपको ये बटन दिखाई नहीं देगा।

     

    अपना पेआउट मेथड चुनना

    अपना पेआउट मेथड सेट-अप करने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद आइकन पर क्लिक करके आप अपना अकाउंट मेन्यू खोलकर "पेआउट मेथड" पर क्लिक कर सकते हैं। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/payouts/

    वहाँ जाकर हमारे पेआउट प्रोसेसर के पोर्टल को एक्सेस करने के लिए आप "अपनी Tipalti सेटिंग्स अपडेट करो" पर क्लिक कर सकते हैं। इस पोर्टल को एक्सेस करने के लिए आपको अपना DistroKid पासवर्ड एंटर करना होगा। अपना पासवर्ड डालकर पोर्टल में एंटर करने के बाद आप अपनी जानकारी दर्ज करके अपने मनचाहे पेआउट मेथड को चुन सकते हैं।

    https://distrokid.com/payouts/ पर अपनी जानकारी डालने को लेकर खास सहायता के लिए प्लीज़ इस आर्टिकल को पढ़ लें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013649013.

     

    विथड्रॉअल रिक्वेस्ट करना

    विथड्रॉअल रिक्वेस्ट करने के लिए https://distrokid.com/bank पर क्लिक करके अपने DistroKid Bank पर जाकर आप "कमाई विथड्रा करें" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

    आपकी रिक्वेस्ट मिलने पर आपके DistroKid Bank पेज में "आपकी बकाया राशी" सेक्शन में दिखाई देने वाली कुल राशि आपको भेज दी जाएगी।

    रिक्वेस्ट डालने के बाद फ़ंड्स को https://distrokid.com/payouts पर आपके द्वारा सेट किए गए पेआउट मेथड के माध्यम से प्रोसेस कर दिया जाएगा। आमतौर पर 14 दिन के अंदर-अंदर पैसा आप तक पहुँच जाता है।

    Go to article
  • DistroKid पर कौन-कौन से विथड्रॉअल के तरीके उपलब्ध हैं?

    हमारे पेमेंट प्रोवाइडर Tipalti के ज़रिए DistroKid कई सारे पेमेंट के तरीकों को सपोर्ट करता है। इन तरीकों में PayPal, ACH, वायर ट्रांसफ़र, eCheck, और पेपर चेक्स भी शामिल हैं। ध्यान दें कि DistroKid थर्ड-पार्टी पेमेंट प्रोवाइडर्स जैसे CashApp, Venmo, और Payoneer के साथ विथड्रॉअल इंटीग्रेशन सपोर्ट नहीं करता है।

    अपने पेमेंट मेथड में बदलाव करने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करके या तो "पेमेंट मेथड" को सिलेक्ट कर लें, या फिर सीधे https://distrokid.com/payoutsपर चले जाएँ। अपनी अर्निंग्स को आप कैसे पाना चाहते हैं, इसे आप यहाँ पर बता सकते हैं।

    जब तक आपकी कमाई आपके DistroKid Bank पेज से विथड्रॉअल के लिए उपलब्ध नहीं हो जातीं, तब तक आपको कोई भी पेमेंट डिटेल्स एंटर करने के लिए नहीं कहा जाएगा।

    प्लीज़ ध्यान दें कि आपके लिए उपलब्ध पेमेंट मेथड आपकी लोकेशन पर निर्भर करते हैं। ज़रूरी नहीं कि आपके क्षेत्र में पेमेंट के सभी तरीके उपलब्ध हों।

    Go to article
  • विथड्राअल के लिए अपनी टैक्स जानकारी को अपडेट करना

    अपने DistroKid Bank के ज़रिए विथड्रॉअल के लिए अगर आपको अपनी टैक्स इनफ़ॉर्मेशन या टैक्स डॉक्यूमेंट अपडेट करने हैं, तो अपने DistroKid अकाउंट में साइन-इन करके आप https://distrokid.com/payouts पर जा सकते हैं। वहाँ अपने अकाउंट के Tipalti पोर्टल को एक्सेस करने के लिए अपना DistroKid पासवर्ड डाल दें।

    एक बार Tipalti पोर्टल में साइन-इन करने के बाद, आप आवश्यक टैक्स जानकारी और डॉक्युमेंट्स ऐड या अपडेट कर सकते हैं, और अपने पसंदीदा पैआउट मेथड को भी अपडेट कर सकते हैं।

    Go to article
  • मेरा विथड्रॉअल कहाँ है?

    DistroKid हफ़्ते में दो बार पेआउट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है। आपके द्वारा इस लिंक पर सिलेक्ट किए गए अकाउंट में सबमिट की गई विथड्रॉअल रिक्वेस्ट को दिखाई देने में 14 दिन तक का समय लग सकता है: https://distrokid.com/payouts.

    अपना विथड्रॉअल स्टेटस जानने के लिए, आप अपने DistroKid अकाउंट में साइन-इन कर सकते हैं और इस URL पर जाकर देख सकते हैं: https://distrokid.com/bank. आपका बैंक पेज आपको बताएगा कि आपका विथड्रॉअल अभी भी लंबित है या पूरा हो गया है। यदि आपका विथड्रॉअल पूरा हो गया है और आपने प्राप्त नहीं किया है, तो संभव है कि आपका भुगतान आपके बैंक द्वारा अस्वीकृत और वापस किया गया हो।

     

    अपना विथड्रॉअल स्टेटस देखना

    अपने विथड्रॉअल की स्थिति जानने के लिए, आप यहाँ पहले अपने DistroKid बैंक पेज पर जा सकते हैं https://distrokid.com/bank. पेंडिंग विथड्रॉअल एक ग्रे बॉक्स दिखाते हैं जिनमें रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद का समय भी शामिल है। यह ग्रे बॉक्स DistroKid से संपर्क करने के लिए एक लिंक प्रदान करेगा यदि हमें लगा कि आपकी विथड्रॉअल रिक्वेस्ट के बाद बहुत अधिक समय बीत चुका है।

    अगर आपका विथड्रॉअल पूरा हुआ,आप इसे अपने DistroKid बैंक पेज पर "सभी विथड्रॉअल देखें" के तहत लिस्टेड देखेंगे।

    हमारा पेआउट प्रोसेसर, टिपाल्टी, आपके विथड्रॉअल के संबंध में आपके द्वारा निर्धारित संपर्क ईमेल पर एक ईमेल सूचना भेजता है https://distrokid.com/payouts.

    एक बार जब विथड्रॉअल पूरी हो जाए, तो आप अपने बैंक से कन्फर्म कर सकते हैं, कि उन्होंने आय प्राप्त की है।

     

    आपके बैंक द्वारा विथड्रॉअल अस्वीकृत कर दिया गया है

    यदि आपका विथड्रॉअल "सभी विथड्रॉअल देखें" सेक्शन के अन्दर देखा जाता है https://distrokid.com/bank लेकिन अगर आपको 14 दिनों के बाद भी यह नहीं मिला है, तो संभव है कि आपके बैंक द्वारा भुगतान अस्वीकृत और वापस कर दिया गया हो। अगर ऐसा है, तो आपको इस बारे में एक ईमेल प्राप्त होगा। वह भुगतान फिर कुछ हफ्तों के भीतर आपके DistroKid bank में (फीस घटाकर) वापस कर दिया जाएगा। एक बार पेमेंट वापस आने के बाद, आप अपना पेमेंट मेथड यहाँ अपडेट कर सकते हैं https://distrokid.com/payouts और एक और विथड्रॉअल रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

    Go to article
  • अपने पैसे निकालते समय क्या मुझे कोई शुल्क अदा करना होता है?

    जी हाँ, अपने DistroKid Bank से अपनी कमाई विथड्रॉ करते समय आपको एक फ़ीस अदा करनी होती है। हमारा पेमेंट प्रोसेसर, Tipalti, पैसे भेजने के लिए DistroKid से एक छोटी-सी फ़ीस लेता है, जिसे पैसे निकालते समय आपकी कमाई से अपने आप काट लिया जाता है।

    पेमेंट मेथड के अनुसार विथड्रॉअल फ़ी राशि

    • ACH (केवल U.S.) —  $1.07 पर पेमेंट
    • ई-चेक (U.S.) —  $1.61 पर पेमेंट
    • ई-चेक/लोकल बैंक ट्रांसफ़र/SEPA (U.S. से बाहर) — $5.35/पेमेंट
    • पेपर चेक —  $3.21 प्रति चेक
    • वायर ट्रांसफ़र (U.S.) — $16.05 पर पेमेंट
    • वायर ट्रांसफ़र (स्थानीय मुद्रा में अंतर्राष्ट्रीय) — $21.40 पर पेमेंट
    • वायर ट्रांसफ़र (USD में अंतर्राष्ट्रीय) — $27.82 पर पेमेंट
    • PayPal (US निवासी नहीं): USD 1.07 + 2% USD 22.47 तक
    • PayPal (US निवासी): USD 1.07 + 2% USD 2.14 तक

    न्यूनतम विथड्रॉअल

    विथड्रॉअल राशि कम से कम $6 होनी चाहिए। आपके Bank पेज में "बकाया राशि" के नीचे मौजूद कुल रकम अगर $6 से कम है या फिर अगर उसमें आपके चुने हुए पेमेंट मेथड की लेन-देन फ़ीस अदा करने लायक पैसे नहीं हैं, तो आपकी विथड्रॉअल रिक्वेस्ट प्रोसेस नहीं होगी।

     

    ज़रूरी जानकारी: अपनी पसंद का विथड्रॉअल माध्यम चुनें और कन्फर्म करें कि उस माध्यम के तहत अदा की जाने वाली फ़ीस पर भी आपने अपनी सहमति दी हुई है। रिजेक्ट की गई विथड्रॉअल रिक्वेस्ट के बदले आपको हमारे पेमेंट प्रोसेसर को एक रिजेक्शन फ़ीस भी अदा करनी पड़ सकती है।

     

    FX फ़ीस

    अगर आपकी पेमेंट करेंसी आपके द्वारा चुने गए देश की करेंसी से अलग है, तो विथड्रॉअल फ़ीस के अलावा आपको 3% तक की FX फ़ीस भी अदा करनी पड़ सकती है। FX फ़ीस के बारे में और जानकारी आपको पेमेंट माध्यम सिलेक्ट करने वाले पेज पर मिल जाएगी: https://distrokid.com/payouts.

    Go to article
सभी 8 लेख देखें

टैक्स सभी 6 लेख देखें

  • क्या टैक्स मामले में DistroKid मेरी मदद कर सकता है?

    टैक्स-संबंधी किसी भी मुद्दे में DistroKid आपकी कोई मदद नहीं कर पाएगा। वो क्या है न, हम कोई CA नहीं हैं।

    टैक्स को लेकर अपने हर सवाल-जवाब के लिए आपको किसी CA से सलाह लेनी चाहिए।

    Go to article
  • DistroKid टैक्स जानकारी की माँग क्यों करता है?

    अमेरिका में रहने वाले आर्टिस्टों को फ़ॉर्म W-9 भरना होता है, और अमेरिका से बाहर रहने वाले आर्टिस्टों को फ़ॉर्म W-8BEN भरना होता है। ये इनफ़ॉर्मेशन हमें साल में एक बार कलेक्ट करनी होती है, और DistroKid से अपनी कमाई पाने के लिए सभी DistroKid यूज़र्स को ज़रूरी टैक्स डॉक्यूमेंट पूरे करने होते हैं।

    फ़ॉर्म भरने को लेकर अगर आपको कोई मदद चाहिए, तो प्लीज़ किसी CA से सलाह लें।

     

    फ़ॉर्म W-9 के लिए TIN/EIN

    अमेरिका में रहने वाले आर्टिस्टों को फ़ॉर्म W-9 भरना होता है, जिसके लिए आपके TIN/EIN की ज़रूरत होती है। एक व्यक्ति के तौर पर, फ़ेडरल टैक्स सम्बंधित कामों के लिए आपको IRS द्वारा जारी किया गया आपका TIN ही आपका सोशल सिक्योरिटी नंबर (SSN) या व्यक्तिगत टैक्सपेयर आइडेंटिफ़िकेशन नंबर (ITIN) होता है। अगर आपने एक बिज़नस के तौर पर रेजिस्ट्रेशन करवाया है, तो आपका TIN ही आपका EIN होता है।

    टैक्स फ़ॉर्म को लेकर अगर आपके कोई और सवाल-जवाब हैं, तो प्लीज़ किसी CA से सलाह लें।

    Go to article
  • Zenwork Tax1099, इलेक्ट्रॉनिक सहमति, और टैक्स फ़ॉर्म डिलीवरी

    सारे टैक्स डॉक्यूमेंट डिलीवर करवाने के लिए DistroKid और Zenwork Tax1099 एक साथ मिलकर काम करते हैं। ऑनलाइन डिलीवरी के ज़रिए उन टैक्स फ़ॉर्म को डिलीवर करवाने के लिए Tax1099 पर अब इंडिविजुअल सहमति अनिवार्य है।

    xForce के ज़रिए अपने फ़ॉर्म 1099 या 1042 की इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी के लिए अपने सेल्फ़-सर्विस पोर्टल, Zenwork, को दी जाने वाली आपकी सहमति के सिलसिले में अपने टैक्स फ़ॉर्म प्राप्त करने से पहले आपको statements@tax1099.com से ईमेल आ जाएगा।

    अपने टैक्स डॉक्यूमेंट्स की ई-डिलीवरी के लिए अपनी सहमति व्यक्त करने के सिलसिले में प्लीज़ Tax1099 के इस आर्टिकल को पढ़कर देखें।

    आपका टैक्स फ़ॉर्म तैयार होते ही आपको इस एड्रेस से ईमेल आ जाएगा: statements@tax1099.com ईमेल में जाकर "Consent Now" पर क्लिक करके आप एक अस्थायी पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    टैक्स, टैक्स फ़ॉर्म, टैक्स कटौती आदि के बारे में DistroKid कोई जानकारी मुहैया नहीं करा सकता। हम समझ सकते हैं कि टैक्स प्रोसेस कंफ़्यूज़िंग हो सकते हैं, तो टैक्स को लेकर अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं, तो गाइडेंस और मदद पाने के लिए आप अपने CA से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।

    Go to article
  • अपनी कमाई के लिए फ़ॉर्म 1099 या 1042 पाना

    अगर पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान आपने कोई विथड्रॉअल किया था, तो statements@tax1099.com से आपके ईमेल पर फ़ॉर्म 1099 या 1042 आ जाएगा। DistroKid इस समय W-2 फ़ॉर्म प्रोवाइड नहीं कराता।

    अगर आपने एक ही वित्तीय वर्ष में अपनी टैक्स जानकारी कई बार अपडेट की है, तो हर अलग-अलग पेयी को उनकी मान्य टैक्स पहचान के अंतर्गत विथड्रावल के लिए अलग-अलग फॉर्म भेजे जाएँगे।

    आपके लिए जेनरेट किये गए पासवर्ड सहित अपने फ़ॉर्म 1099 या 1042 को एक्सेस करने के बारे में और जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।

    ध्यान दें: टैक्स-संबंधी सवाल-जवाब के सिलसिले में हम आपकी कोई मदद नहीं कर पाएँगे। टैक्स-संबंधी किसी भी समस्या के लिए गाइडेंस या सहायता पाने के लिए प्लीज़ किसी CA से सलाह लें।

    Go to article
  • मेरे फ़ॉर्म 1099 या 1042 का पासवर्ड क्या है?

    आपका टैक्स फ़ॉर्म तैयार होते ही आपको statements@tax1099.com से ईमेल आ जाएगा। उस ईमेल में आपके फ़ॉर्म 1099 या 1042 की ई-डिलीवरी के लिए आपकी सहमति माँगी जाएगी, और साथ ही आपको ये भी बताया जाएगा कि उस सहमति को देने के लिए आपको कौन-कौन से क़दम उठाने होंगे।

    ईमेल में "अभी अपनी सहमति व्यक्त करें" पर क्लिक करके सहमति की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आप ज़रूरी Zenwork xForce अकाउंट बनाने के प्रोसेस को शुरू करने वाला अस्थाई पासवर्ड प्राप्त कर सकते हैं। एक अस्थाई पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा, और उसका इस्तेमाल करके आप साइन-इन कर सकते हैं और एक स्थाई पासवर्ड बना सकते हैं।

     

    ई-डिलीवरी की सहमति देने के स्टेप्स:

    ई-डिलीवरी के लिए अपनी सहमति व्यक्त करने के स्टेप्स आपको ईमेल में ही मिल जाएँगे:

    1. Zenwork xForce के लिए साइन-अप करें।
    2. डैशबोर्ड पर जाकर "ई-डिलीवरी रिक्वेस्ट्स" बटन पर क्लिक कर दें।
    3. पेयर्स पेज पर जाकर आपकी सहमति की रिक्वेस्ट करने वाले पेयर के बगल में दिखाई देने वाले "अपनी सहमति व्यक्त करें" बटन पर क्लिक कर दें।
    Go to article
  • गैर-अमेरिकी निवासियों के लिए टैक्स कटौती

    अगर आपका टैक्स निवास देश संयुक्त राज्य अमेरिका नहीं है, तो आपकी कमाई का 30% हिस्से तक पर टैक्स कटौती की जा सकती है। अगर आपके देश और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच कोई टैक्स संधि है, और आप उस संधि के फ़ायदों के लिए मान्य हैं, तो इस कटौती को कम करवाया जा सकता है या फिर एकदम हटवाया भी जा सकता है।

    आपके देश के नियम-कायदों के आधार पर संयुक्त राज्य में कटवाए गए टैक्स (अगर कोई टैक्स कटा हो) को आप अपने टैक्स में से कम करवा सकते हैं।

    हर देश पर लागू होने वाली उपयुक्त कटौती दरों को इस लिंक पर जाकर "Copyrights" कॉलम में देखा जा सकता है::
    https://support.tipalti.com/Content/Topics/UserGuide/Taxation/TaxWithholding/WithholdingRates.htm

    टैक्स संधि की जानकारी को www.distrokid.com/payouts के सेक्शन 3 (Tax Forms), पार्ट II (Claim of Treaty Benefits) में एंटर किया जा सकता है।

    DistroKid टैक्स से जुड़ी कोई सलाह नहीं दे सकता, इसलिए हम ये साफ़ करना चाहेंगे कि ये कोई टैक्स सलाह नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी को लेकर अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं, तो प्लीज़ किसी CA से सलाह लें।

    Go to article

स्प्लिट्स सभी 6 लेख देखें

  • अपने कोलैबरेटर्स को ऑटोमेटिकली पैसे देने के लिए स्प्लिट्स का इस्तेमाल करना

    स्प्लिट्स फ़ीचर के साथ किसी भी गाने या एल्बम से होने वाली कमाई को स्प्लिट करके DistroKid उस कमाई को ऑटोमेटिकली बाकी DistroKid यूज़र्स को भेज देता है। आप अपने कोलैबोरेटर्स, प्रोड्यूसर्स, बैंडमेट्स, मैनेजर्स, और बाकी सहयोगियों को ऐड कर सकते हैं ताकि उनकी कमाई हम सीधी उन्हें ही भेज सकें।

    प्राइवेसी के लिए कोलैबरेटर्स को सिर्फ़ वही परसेंटेज दिखाई देगी, जो उन्हें मिलती है। उन्हें ये दिखाई नहीं देगा कि आपके बाकी कोलैबोरेटर्स कौन हैं, या फिर बाकियों को कितनी परसेंटेज मिल रही है।

    शुरू करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके या तो "स्प्लिट्स" पर क्लिक कर दें, या फिर नेविगेट करते-करते उस एल्बम पेज पर चले जाएँ, जिस पर आप स्प्लिट को सेट-अप करना चाहते हैं, और फिर "स्प्लिट्स" सेक्शन में जाकर "स्प्लिट्स एडिट करो" पर क्लिक कर दें।

    किसी ऐसे व्यक्ति को स्प्लिट के लिए इन्वाइट करते समय, जिसका फ़िलहाल कोई DistroKid अकाउंट नहीं है, आप $10 की सालाना पेमेंट कर सकते हैं ताकि DistroKid की फ़ुल सब्सक्रिप्शन लिए बिना ही वो अपनी कमाई को कलेक्ट और विथड्रॉ कर सकें। अगर आप ऐसा नहीं करते, तो स्प्लिट्स से कमाई एक्सेप्ट और विथड्रॉ करने के लिए उनके लिए DistroKid सब्सक्रिप्शन अनिवार्य होती है – किसी अनसब्सक्राइब्ड मेम्बर को अगर आप किसी स्प्लिट के लिए इन्वाइट करते हैं, तो DistroKid के लिए साइन-अप करने पर उन्हें 50% का डिस्काउंट मिलेगा!

     

    किसी स्प्लिट को सेट-अप करना

    किसी गाने या एल्बम के लिए कोई स्प्लिट सेट-अप करने के लिए या तो DistroKid में साइन-इन करके टॉप पर मौजूद "स्प्लिट्स" पर क्लिक कर दें या फिर https://distrokid.com/teams पर चले जाएँ। इस पेज पर पहुँचकर ड्रॉपडाउन मेन्यू से रिलीज़ सिलेक्ट करके आप "अगला" पर क्लिक कर सकते हैं। ऐसा करने की बजाय एल्बम पेज पर जाकर "स्प्लिट्स" सेक्शन से आप "स्प्लिट्स एडिट करो" को भी सिलेक्ट कर सकते हैं।

    इसके अगले पेज से उस सिंगल/एल्बम की मौजूदा स्प्लिट्स टीम आपको दिखाई दे जाएगी। अगर पहले कोई स्प्लिट्स सेट-अप नहीं की गई थीं, तो 100% कमाई आप ही के, यानी कि अकाउंट ओनर के नाम पर सेट दिखाई देगी। कोई कोलैबोरेटर ऐड करने के लिए गाने के नीचे मौजूद "+ कोलैबोरेटर ऐड करो" पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से उस कोलैबोरेटर के लिए एक नई एंट्री तैयार हो जाएगी, और आप उनकी स्प्लिट परसेंटेज के साथ-साथ उनका ईमेल एड्रेस भी डाल पाएँगे। इस हिस्से को सही करने से बाकी सभी कोलैबोरेटर्स की परसेंटेज अपने आप ही कम हो जाएगी और योग हमेशा 100% ही रहेगा।

    सभी कोलैबोरेटर्स को ऐड करके उनकी परसेंटेज सेट कर देने के बाद "बदलावों को रिव्यू करो" पर क्लिक कर दें। ऐसा करके आप एक ऐसे पेज पर आ जाएँगे, जहाँ अपने स्प्लिट के लिए सभी बदलावों को रिव्यू किया जा सकता है। अगर जोड़े गए किसी भी कोलैबोरेटर का फ़िलहाल कोई DistroKid अकाउंट नहीं है, तो इस पेज पर आपके द्वारा $10 की सालाना पेमेंट की जाने पर वो DistroKid सब्सक्रिप्शन लिए बिना ही कमाई को रिसीव और विथड्रॉ कर पाएँगे, नहीं तो आपके कोलैबोरेटर पहले साल के लिए 50% का डिस्काउंट पाकर अपनी खुद की सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट भी कर सकते हैं। इनफ़ॉर्मेशन रिव्यु करके नए स्प्लिट को सबमिट करने के लिए "बदलावों को सेव करो" पर क्लिक कर दें।

    इस तरह से आप कभी भी अपने स्प्लिट्स में बदलाव कर सकते हैं। हाँ, ये ज़रूर ध्यान रखें कि मौजूदा स्प्लिट्स में किए गए सभी बदलावों के चलते कोलैबोरेटर्स को अपने-अपने इन्वाइट दोबारा स्वीकार करने पड़ेंगे।

    कमाई स्प्लिट करने के बारे में और जानने के लिए इस वीडियो को देखें:

    किसी रिलीज़ की स्प्लिट्स हिस्ट्री देखना

    किसी रिलीज़ की स्प्लिट्स हिस्ट्री देखने के लिए अपने DistroKid डैशबोर्ड से आप उस एल्बम पेज पर जाकर स्प्लिट्स सेक्शन के नीचे मौजूद "स्प्लिट्स हिस्ट्री देखो" पर क्लिक कर सकते हैं।

    इस पेज से आपको अपनी रिलीज़ के हर ट्रैक के लिए स्प्लिट्स में किए गए सभी बदलावों की हिस्ट्री दिखाई दे जाएगी। साथ ही, आप दोबारा इन्वाइट भी भेज सकते हैं या फिर उन कोलैबोरेटर्स को हटा भी सकते हैं, जिन्होंने अभी तक अपना इन्वाइट स्वीकार नहीं किया है।

    अगर किसी कोलैबोरेटर ने आपका इन्वाइट स्वीकार नहीं किया है, तो आप या तो उन्हें दोबारा इन्वाइट भेज सकते हैं या फिर उस कोलैबोरेटर के लिए "स्वीकार किया गया" कॉलम के तहत "ऑप्शन..." पर क्लिक करके आप उन्हें स्प्लिट से हटा सकते हैं। उसके बाद, "दोबारा भेजो" या फिर "डिलीट करो" पर क्लिक कर दें।

    अभी तक अपना इन्वाइट स्वीकार न करने वाले किसी भी कोलैबोरेटर को हटा देने से उनके लिए रोककर रखी गई सारी की सारी कमाई आपको वापस मिल जाएगी।

    अगर कोई कोलैबोरेटर फ़ौरन कोई स्प्लिट स्वीकार न करे?

    आपके कोलैबोरेटर की देरी के चलते आपकी रिलीज़ में कोई देरी नहीं होगी, बल्कि उनके जॉइन करने तक हम आपकी कमाई को रोककर रखेंगे।

    जब तक वो आपका इन्वाइट स्वीकार नहीं कर लेते, तब तक कमाई में आपके कोलैबोरेटर का असाइन किया गया स्प्लिट उनके लिए अलग रखा जाएगा। जैसे ही वो आपका इन्वाइट स्वीकार करके अकाउंट बना लेते हैं, रोककर रखी गई कमाई उनके अपने बैंक अकाउंट में 24 घंटे के अंदर-अंदर उपलब्ध हो जाएगी।

    अगर आपका कोलैबोरेटर कभी जॉइन ही नहीं करता, तो उनका इन्वाइट आसानी से कैंसल किया जा सकता है। ऐसे में, उनके लिए अलग रखी गई कमाई वापस आपके पास ही आ जाएगी। स्प्लिट को स्वीकार न करने वाले किसी कोलैबोरेटर को हटाने के लिए आप स्प्लिट्स को एडिट करने वाले पेज पर जाकर ऐसे किसी भी ट्रैक के लिए उनकी एंट्री के बगल में मौजूद माइनस (-) बटन पर क्लिक कर सकते हैं, जिसके वो स्प्लिट्स मेम्बर हैं। उसके बाद "बदलावों को रिव्यू करो" पर क्लिक कर दें।

    Go to article
  • स्प्लिट्स में रीकूपमेंट सेट-अप करना

    DistroKid के स्प्लिट्स फ़ीचर में रीकूपमेंट की बदौलत आप एक ऐसी सेटिंग कर पाते हैं कि इंडिविजुअल कोलैबोरेटर्स को रीकूपमेंट की एक तय रकम मिल जाने तक उन्हें उस रिलीज़ से होने वाली समूची कमाई मिलती रहती है। शुरुआती पैसा रीकूप होते ही स्प्लिट्स परसेंटेज स्प्लिट में मौजूद सभी कोलैबोरेटरों के लिए ऑटोमेटिकली एक्टिवेट हो जाती है।

    अपनी रिलीज़ के लिए रीकूपमेंट सेट कैसे करें

    अपनी रिलीज़ के लिए कोई रीकूपमेंट सेट करने के लिए सबसे पहले https://distrokid.com/mymusic/ पर क्लिक करके DistroKid के रिलीज़ पेज पर चले जाएँ। रिलीज़ पेज पर पहुँचकर "स्प्लिट्स एडिट करो" पर क्लिक कर दें।

    उसके अगले पेज पर "कोलैबरेटर ऐड करो" पर क्लिक करके उस कोलैबरेटर का ईमेल एड्रेस जोड़ दें, जिसके लिए आप किसी ट्रैक की रीकूपमेंट सेट करना चाहेंगे। उसके बाद, उस कोलैबोरेटर के लिए कोई रीकूपमेंट अमाउंट सेट करने के लिए "रीकूपमेंट्स ऐड करो" पर क्लिक कर दें। स्प्लिट्स परसेंटेज भी सेट करना न भूलें ताकि रीकूपमेंट अमाउंट पूरी हो जाने पर वो कोलैबरेटर उसका इस्तेमाल कर सके।

    रीकूपमेंट अमाउंट और परसेंटेज सेट हो जाने पर "बदलावों को रिव्यू करो" पर क्लिक करके उन बदलावों को रिव्यु कर लें। अगर आपको सब सही लगे, तो "बदलावों को सेव करो" पर क्लिक कर दें।

    प्लीज़ ध्यान दें कि किसी स्प्लिट में आपकी कमाई को बाकी कोलैबरेटर्स में तब तक बाँटी नहीं जाएगी, जब तक किसी कोलैबरेटर की रीकूपमेंट अमाउंट पूरी नहीं हो जाती।

    Go to article
  • स्प्लिट्स में सेट-अप की गई कोई एल्बम खरीदने पर क्या होता है?

    जब कोई पूरी की पूरी एल्बम ही खरीद लेता है (यानी कि किसी एक ट्रैक को खरीदने या स्ट्रीम करने की जगह), तो उस एल्बम के ट्रैक्स के लिए स्प्लिट्स परसेंटेज के लिए हम बराबर (प्रो राटा) रेवेन्यू का अपने आप हिसाब लगा लेते हैं।

    उदाहरण के लिए, अगर किसी एल्बम में 2 ट्रैक्स हैं, और स्प्लिट्स के ज़रिए एक ट्रैक पर आपको 50% मिलने चाहिए, तो पूरी एल्बम की सेल पर आपको 25% मिलेंगे।

    अगर आप स्प्लिट के ओनर हैं, तो इस जानकारी को देखने के लिए रिलीज़ पेज पर जाकर "स्प्लिट्स एडिट करो" पर क्लिक करके और फिर "बदलावों को रिव्यू करो" पर क्लिक करके पेज पर स्क्रॉल करते-करते नीचे चले जाएँ।

    Go to article
  • "इनवैलिड" स्प्लिट्स ईमेल?

    ईमेल के बाद कुछ खाली जगह है या नहीं ये देखने के लिए चेक करें। शायद जगह है!

    कृपया ठीक करें और फिर से ट्राई करें।

     

    hi_extra_space_split.png

    Go to article
  • मैंने एक Splits इनवाइट भेजा, लेकिन इसे कभी स्वीकार नहीं किया गया। क्या मैं उस ईमेल को अपने स्प्लिट से हटा सकता हूँ?

    जी हाँ!

    किसी को स्प्लिट से हटाने के लिए, रिलीज पेज पर "स्प्लिट्स हिस्ट्री देखें" पर जाएं, और फिर उस ईमेल के आगे "विकल्प..." -> "हटाएं" पर क्लिक करें जिसे आप हटाना चाहते हैं।

    एक बार जब वे हटा दिए जाते हैं, तो रोकी गई कोई भी कमाई 24-48 घंटों के अन्दर आपके बैंक में दिखाई देगी।

    (अगर आप अभी भी उनके साथ अर्निंग्स को स्प्लिट करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बस एक इशारे की ज़रुरत है, तो इसके बजाय "रीसेंड" पर क्लिक करें!)

    remove_splits.png

     

     

    Go to article
  • Artists for Change क्या है?

    Artists for Change की बदौलत कलाकार अपनी रॉयल्टी के एक तय हिस्से को दान-पुण्य करने वाले संगठनों और अन्य नेक कामों को स्वचालित रूप से दान में दे पाते हैं।

    अपनी रॉयल्टी की एक तय प्रतिशत को कलाकार इन संगठनों को दान में देते हैं:

    Miracle Messages

    North Brooklyn Angels

    Slice Out Hunger

    Stop AAPI Hate

    Support + Feed

    Vouchers 4 Veggies

    Asian Americans Advancing Justice

    GroundUp Music Foundation

    NAACP Legal Defense Fund

    National Independent Venue Association

    शुरू करना काफ़ी आसान है! या तो ऊपर दी सूची से अपने मनचाहे संगठन या मुद्दे को चुन लें, या फिर ऑटो डोनेट निर्देश देखने के लिए यहाँ क्लिक करें। ऐसा करने पर आपको एक ईमेल पता मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप DistroKid में साइन-इन करने के लिए कर सकते हैं। फिर क्या है, "स्प्लिट्स" पर क्लिक करके आप अपनी मनचाही प्रतिशत डोनेट करना शुरू कर सकते हैं!

    Go to article