जब आपकी अर्निंग्स बकाया होती हैं, तो आपके DistroKid अकाउंट के Bank टैब में DistroKid आपसे अपनी पेमेंट प्रेफ़रेंस डालने को कहता है। इससे पहले आपसे अपनी प्रेफ़रेंस एंटर करने के लिए नहीं कहा जाएगा।
इन प्रेफ़रेंस को एंटर करने या फिर उनमें बदलाव करने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करके या तो "पेमेंट मेथड" को सिलेक्ट कर लें, या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/payouts/।
वहाँ पहुँचकर आपको ये काम करने होंगे:
- माँगी गई सारी कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन एंटर कर दें।
- अपना मनचाहा पेमेंट मेथड चुन लें।
- ज़रूरी टैक्स फ़ॉर्म सिलेक्ट करके उन्हें भर दें। अगर आपके कोई सवाल-जवाब हैं, तो "Need Help? Start the tax form questionnaire" पर क्लिक कर दें।
ध्यान दें: टैक्स-संबंधी सवाल-जवाब के सिलसिले में हम आपकी कोई मदद नहीं कर पाएँगे। टैक्स-संबंधी किसी भी समस्या के लिए गाइडेंस या सहायता पाने के लिए प्लीज़ किसी CA से सलाह लें।
Sign Up