अपना DistroKid Bank एक्सेस करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके या तो टॉप बैनर में मौजूद "Bank" पर क्लिक कर दें या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/bank।
अपने DistroKid Bank में अपनी टोटल अर्निंग्स, विथड्रॉल, और विथड्रॉ की गईं कुल कमाई के साथ-साथ आप DistroKid की ओर से बकाया विथड्रॉल के लिए उपलब्ध अमाउंट को भी देख सकते हैं।
अपनी कमाई के बारे में और विस्तार में जानने के लिए अपने DistroKid Bank पेज पर जाकर "समूची जानकारी देखें" पर क्लिक कर दें।
आपकी कुल कमाई वाला सेक्शन
DistroKid Bank का पहला सेक्शन "कुल कमाई" वाला सेक्शन होता है। इस सेक्शन में आपको अपने अकाउंट के सभी आर्टिस्टों की ऑल-टाइम टोटल अर्निंग्स दिखाई दे जाएँगी। साथ ही, अपनी अर्निंग्स के ब्रेकडाउन को आप आर्टिस्ट, सॉन्ग, या सर्विस के आधार पर भी एक्सेस कर सकते हैं।
आपका कुल विथड्रॉअल वाला सेक्शन
आपके DistroKid Bank का दूसरा सेक्शन "विथड्रॉल " सेक्शन होता है। इस सेक्शन में जाकर आप अपने अकाउंट से किए गए सभी विथड्रॉल की पूरी राशी देख सकते हैं। "सभी विथड्रॉल देखें" पर क्लिक करके आप अपने अकाउंट के विथड्रॉअल की तारीक दर तारीक हिस्ट्री के साथ-साथ हर विथड्रॉअल अमाउंट (बैंकिंग फ़ीस और लागू टैक्स हटाकर) को भी देख सकते हैं।
"आपकी बकाया राशि" सेक्शन
आपके DistroKid Bank का तीसरा सेक्शन "आपकी बकाया राशि..." होता है, जहाँ आप अपने अकाउंट से विथड्रॉ की जाने वाली राशी को देख सकते हैं। अपनी कमाई को विथड्रॉ करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/39076091905555।
Sign Up